गुस्सा होकर मायके गई पत्नी, पिता ने करवा दी बेटी की दूसरी शादी..दामाद ने ससुर को दे दी दर्दनाक मौत

Published : Oct 31, 2019, 04:03 PM ISTUpdated : Oct 31, 2019, 04:26 PM IST
गुस्सा होकर मायके गई पत्नी, पिता ने करवा दी बेटी की दूसरी शादी..दामाद ने ससुर को दे दी दर्दनाक मौत

सार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक दामाद ने अपने ससुर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी झगड़े के बाद से मायके रह रही थी। इसके बाद ससुर ने उसका दूसरा विवाह करा दिया। आरोपी इसी बात से नाराज था।

धमतरी.  पत्नी गुस्से में मायके क्या गई, ससुरालवालों ने उसकी दूसरी शादी करा दी। दामाद को बहुत गुस्सा आया। उसकी 2 साल की बेटी है। आरोपी अब बार-बार बेटी को लेने ससुराल जा रहा था। ससुर को दामाद पर भरोसा नहीं था। उसने नातिन को दामाद के संग भेजने से मना करा दिया। इस बाद से बौखलाए आरोपी ने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है।

ससुरालवालों ने दामाद को भगा दिया था
केरेगांव पुलिस के अनुसार,आरेापी शिवराम मंडावी(23)  कांकेर जिले के टिकरापारा हलबा का रहने वाला है। उसकी ससुराल धमतरी के भोथापारा माडमसिल्ली में है। शिवराम की शादी तीन साल पहले मृतक लखनलाल गावड़े(45) की बेटी से हुई थी। दम्पती के बीच अकसर झगड़ा होता था। इससे नाराज शिवराम की पत्नी मायके आ गई थी। शिवराम उसे मनाने बार-बार ससुराल जाता रहा। लेकिन लखनलाल और सास नीराबाई का भरोसा दामाद से उठ चुका था। उन्होंने बेटी को ससुराल भेजने के बजाय उसकी दूसरी शादी कर दी। अब शिवराम अपनी बेटी को लेने ससुराल जा रहा था। वो 25 अक्टूबर को भी ससुराल गया था। लेकिन ससुरालवालों ने उसे डांट दिया, तो घर लौट आया।

बदला लेने अंधेरे में दीवार फांदकर ससुराल में घुसा
आरोपी मंगलवार रात बदले की भावना से चाकू लेकर ससुराल पहुंचा। वो अंधेरे का फायदा उठाकर बाड़े की दीवार फांदकर ससुराल में घुसा। उसने ससुर पर चाकू से दनादन वार करना शुरू कर दिए। उसे बचाने आई सास को भी घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बाकी घरवाले निकल आए और आरोपी को पकड़ लिया। पहले उसे पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Bastar Pandum 2026: अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी के बच्चों का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सामने ऐतिहासिक प्रदर्शन
Bastar Pandum 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जगदलपुर में जनजातीय महोत्सव का किया शुभारंभ