वोट के बदले नेताजी ने दिया था मुर्गा, मुफ्त का माल समझकर ऐसे खाया कि गले में फंस गई हड्डी

Published : Jan 31, 2020, 05:27 PM IST
वोट के बदले नेताजी ने दिया था मुर्गा,  मुफ्त का माल समझकर ऐसे खाया कि गले में फंस गई हड्डी

सार

वोट के बदले पैसा या कोई चीज बांटना जुर्म है। ऐसा करने पर चुनाव आयोग नेता के खिलाफ सख्त एक्शन ले सकता है। लेकिन इस मामले में वोटर की जान आफत में फंस गई।

जशपुर, छत्तीसगढ़. वोट के बदले मुर्गे की डिमांड सचमुच में इस शख्स के गले की हड्डी बन गई। मामला जशपुर की कामारिया ग्राम पंचायत से जुड़ा है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को वोट डाले गए। यहां एक प्रत्याशी ने वोटरों को रिझाने मुर्गा और शराब बांटी। इस बुजुर्ग ने भी फोकट का मुर्गा लिया और उसे पकाया। लेकिन खाने की जल्दबाजी में उसकी हड्डी भी मुंह में चली गई और फिर गले में फंस गई, तो सांस उखड़ने लगी। उसके परिजन फौरन उसे उठाकर पंडराघाट पहुंचे। वहां से उसे अंबिकापुर रेफर किया गया है। सबसे पहले उसके परिजन बगीचा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। लेकिन वहां उसका इलाज नहीं हुआ, तब आगे रेफ किया गया।

मामला सामने आने के बाद रिटर्निंग आफिसर टीडी मरकाम ने कहा कि उन्हें अभी इसकी जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें

इलेक्शन हारने के बाद नेताजी ने वोटरों से छीन ली गिफ्ट, कोई मिक्सी, कोई सड़े केले तो कोई आधी शराब की बोतल लौटाने पहुंचा

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार