हैवान अंकल: रोज 5 साल की बच्ची के साथ खेलता था, एक रात जाग उठा शैतान

Published : Nov 07, 2020, 10:13 AM IST
हैवान अंकल: रोज 5 साल की बच्ची के साथ खेलता था, एक रात जाग उठा शैतान

सार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 5 साल की बच्ची से रेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। बच्ची रोज उसके साथ खेलती थी। गुरुवार रात उसके अंदर शैतान जाग उठा और रेप के बाद भाग निकला। हालांकि पुलिस ने अगले ही दिन उसे पकड़ लिया। ऐसी ही मामला झारखंड में भी सामने आया था।  

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़. जिले की अंबागढ़ चौकी के समीपवर्ती गांव में 5 साल की बच्ची से रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। वो रोज बच्ची के साथ खेलता था, लेकिन गुरुवार रात उसके अंदर शैतान जाग उठा। बच्ची को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और शुक्रवार को आरोपी को पकड़ लिया गया।

लहुलुहान मिली थी बच्ची...
बच्ची जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची, तो उसके परिजन ढूंढ़ने लगे। बच्ची लहुलुहान हालत में रोते हुए मिली। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके कई रिश्तदारों के यहां छापामार कार्रवाई की। उसे भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में अपने बहनोई के घर से पकड़ा गया। आगे पढ़ें झारखंड की घटना..गोदाम का गेट खुलते ही शॉक्ड रह गए लोग, देखा कि चौकी के नीचे छुपकर रो रही थी बच्ची

जमशेदपुर, झारखंड. एक जवान बेटी का पिता पड़ोस में रहने वाली 10 साल की बच्ची के साथ रेप कर रहा था। 50 वर्षीय आरोपी सर्फु फल की दुकान चलाता है। आरोपी बच्ची को पिछले कई दिनों से कभी फल या पैसों लालच देकर, तो कभी डरा-धमकाकर अपने साथ गोदाम ले जाता था। गुरुवार दोपहर को भी आरोपी बच्ची को अपने साथ गोदाम ले गया था। लेकिन किसी पड़ोसी का शक हुआ। उसने इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों के साथ कुछ लोग गोदाम पहुंचे। आरोपी को अंदेशा नहीं था कि बाहर बच्ची के परिजन होंगे। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, लोग धड़धड़ाते हुए अंदर दाखिल हुए।

चौकी के नीचे छुपकर रो रही थी बच्ची...
परिजन जैसे ही गोदाम में पहुंचे, देखा कि चौकी के नीचे बच्ची छुपकर रो रही थी। इसके बाद लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। बच्ची ने बताया कि आरोपी डंडे से उसे डराता था।

22 साल की बेटी का बाप है आरोपी
मूल रूप से बोकारो का रहने वाला सर्फु 22 साल की बेटी का बाप है। उसकी बिष्टुपुर की बर्फ फैक्ट्री के पास फल की दुकान है। बच्ची के पिता ने बताया कि पीड़िता सुबह से घर से निकली थी। मालूम चला कि आरोपी उसे अपने साथ गोदाम लेकर गया है। सीसीआर डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें-

खतरनाक ड्राइविंग: मां खुश थी कि बेटा कुछ बनकर घर लौटेगा, इन दो लड़कियों ने खून के आंसू रुला दिए 

फिल्मी स्टाइल में बाइक सवारों ने कार को घेरा, जैसे ही युवती ने विंडो खोली, कर दिया शूट

सोनू सूद की मदद से जैसे ही हुआ मासूम का ऑपरेशन, खुशी के साथ घरवालों को मिली शॉकिंग न्यूज

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Green Hydrogen Mission: किसानों की आय, ऊर्जा सुरक्षा और उद्योगों के लिए नई पहल
Chhattisgarh Assembly Session 2026: राज्यपाल रमेन डेका का विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का रोडमैप, किसान-महिला-नक्सल उन्मूलन पर सरकार का बड़ा ऐलान