पत्नी को नहीं हो रहा था बच्चा तो पति ने कर दिया खतरनाक कांड, शॉकिंग खबर ने पुलिस के भी उड़ा दिए होश

Published : Sep 17, 2022, 06:59 PM ISTUpdated : Sep 17, 2022, 07:23 PM IST
 पत्नी को नहीं हो रहा था बच्चा तो पति ने कर दिया खतरनाक कांड, शॉकिंग खबर ने पुलिस के भी उड़ा दिए होश

सार

छत्तीसगढ़ के कोरिया  जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने इसलिए अपने पड़ोस में रहने वाली महिला की हत्या कर दी। क्योंकि उसको शक था कि उसके जादू-टोने की वहज से ही उसकी बीवी को संतान नहीं हो रही है।  

कोरिया (छत्तसीगढ़). हर दंपत्ति की यही ख्वाहिश होती है कि उन्हें सही समय पर संतान हो जाए। इसके लिए वह डॉक्टर से लेकर मंदिर-मस्जिद और गुरूद्वारे में जाकर माता टेकते हैं। लेकिन कभी आपने सुना है कि कोई इस मुराद को पूरा करने के चक्कर में किसी की हत्या कर दे। लेकिन छत्तसीगढ़ के कोरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को मौत के घाट उतार दिया। उसे लगता था कि इसी महिला की वजह से ही उसकी पत्नी को कोई बच्चा नहीं हो रहा है।

ऐसे पुलिस तक पहुंची पूरी वारदात
दरअसल, यह चौंकने वाली घटना कोरिया जिले के पोढ़ी गांव की है। जहां शुक्रवार की शाम आरोपी ने 50 साल की महिला कलेसिया उर्फ कौशिल्या पर लोहे के धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वहीं मृतक महिला के पति प्रेमसाय पंडो ने वारदात की सूचना देकर पुलिस मौके पर बुलाया। युवक ने बताया कि उनके ही गांव के उमेश कुमार केवट उसकी पत्नी को मारकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया और आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जादू-टोने के शक में कर दी महिला की हत्या
जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी की पत्नी को शादी के कई सालों तक कोई औलाद पैदा नहीं हुई थी। सब जगह से निराशा मिलने के बाद वह अंधविश्वास के चक्कर में पड़ गए। इसके लिए वह जादू-टोने को सच मानने लगे। पति को लगने लगा था कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसकी पत्नी पर कोई जादू टोना किया है, जिसके कारण उसे संतान नहीं हो रही है। बस इसी कारण उसने महिला की हत्या कर दी।

आरोपी ने बयां की अपने अपराध की कहानी
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली मृतक महिला कलेसिया उसके साथ अक्सर  गाली गलौज करती थी। इतना  नहीं वह मेरी पत्नी से जलती थी। वो पूजा-पाठ भी ज्यादा करती थी। इसलिए उसे लगना लगा था कि उसके चलते ही मेरी बीवी की तबियत खराब रहती और इसी वजह से उसे कोई बच्चा पैदा नहीं हो रहा है।


यह भी पढ़ें-टीचर को 14 साल की छात्रा से हुआ प्यार, पढ़ाया ऐसा पाठ की कर दिया शर्मनाक कांड...नजारा देख पुलिस भी शॉक्ड
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

IPS अफसर का चैट लीक, कारोबारी बोला- प्यार में फंसाकर ठग लिए 2 करोड़
कौन हैं रायपुर की DSP मैडम, जिनके इश्क में बर्बाद हो गया करोड़पति