मां-बाप ने अकसर रोते हुए सोचते थे, पता नहीं बेटी जिंदा भी होगी कि नहीं..2 महीने बाद पैरों तले से जमीन खिसक गई

Published : Feb 26, 2020, 10:23 AM IST
मां-बाप ने अकसर रोते हुए सोचते थे, पता नहीं बेटी जिंदा भी होगी कि नहीं..2 महीने बाद पैरों तले से जमीन खिसक गई

सार

धमतरी एक नाबालिग के किडनैप और फिर उसे कैद करके रेप करने की इस चौंकाने वाली कहानी का 2 महीने बाद खुलासा हुआ है।

धमतरी, छत्तीसगढ़. एक नाबालिग के किडनैप और फिर उसे कैद करके रेप करने की इस चौंकाने वाली कहानी का 2 महीने बाद खुलासा हुआ है। अब तक परिजन दिल पर पत्थर रखकर यही मान चुके थे कि..पता नहीं, उनकी लाडली जिंदा होगी भी कि नहीं! लेकिन पिछले दिनों डायल 112 पर एक एक कॉल आया। इस कॉल ने पुलिस को एक्टिव किया और लड़की बरामद कर ली गई। यह कॉल किसी और ने नहीं, लड़की ने ही आरोपी को चकमा देकर किया था। कॉल के बाद पुलिस ने बालोद में छापा मारकर लड़की को बरामद कर लिया।


यह है घटनाक्रम...
पुलिस के अनुसार इस मामले में लड़की के परिजनों ने 7 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि घटना करीब 2 महीने पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार यहां के एक गांव में रहने वाली नाबालिग किसी काम के सिलसिल में अकेली धमतरी जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे आरोपी पुष्प कुमार साहू मिला। वो लड़की का दोस्त था। पलारी के रहने वाले आरोपी ने लड़की का अपनी बातों में उलझाया और उसे अपने साथ बालोद ले गया। जब देर रात तक लड़की घर नहीं पहुंची, तब परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। लेकिन फिर चुप बैठ गए। करीब 2 महीन बाद लड़की ने आरोपी से बचकर डायल 112 को कॉल कर दिया। पुलिस फौरन सक्रिय हुई। फिर बालोद में छापा मारकर लड़की को छुड़ा लिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसे कैद करके रखा था। उसने रेप भी किया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार