2 राज्यों की बॉडर्र पर तैनात जवानों ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की मौके पर मौत, अधिकारियों में हड़कंप

Published : Jun 02, 2022, 04:26 PM IST
2 राज्यों की बॉडर्र पर तैनात जवानों ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की मौके पर मौत, अधिकारियों में हड़कंप

सार

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले में आपसी विवाद में दो जवानों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी है। मौके पर ही दोनों जवानों की मौत हो गई है। 


बस्तर. छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामन आई है। जहां दो जवान आपसी विवाद के चलते भिड़ गए। इतना ही दोनों ने देखते ही देखते एक-दूसरे पर गोली भी चला दी। इस घटना में दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले के बाद अधिकारों में हड़कंप मच गया और वह तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों के दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि विवाद की मुख्य कारण क्या था। अधकारियों ने इसके बार में ज्यादा कुछ नहीं बताया है।

 एक-दूसरे पर अपनी सर्विस राइफल से गोली दाग दी
दरअसल, यह घटना छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले की बताई जा रही है। जहां दोनों जवान नक्सल प्रभावित इलाके मरपल्ली  पुलिस मदद केंद्र पर ड्यटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बुधवार शाम किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। धीरे-धीरे यह बात इतनी बढ़ गई की गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी। 

दोनों के शवों को देखते ही जवानों के कैंप में मचा हड़कंप
गोली की आवाज सुनकर अधिकारी और वहां पर तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े थे। आनन-फानन में दोनों के शव अस्पताल लेकर जा ही जा रहे थे कि दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद इस घटना की जानकारी सीनियर अफसरों को दी गई। वहीं स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दोनों एक साथ पुणे से भेजे  गए थे छत्तसीगढ़
बता दें कि यह दोनों SRPF (स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स) के हैं। दोनों जवान श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे दौंड के रूप में हुई। पुणे स्थित SRPF कैंप से तैनाती पर भेजे गए थे।फिलहाल अब तक दोनों जवानों के बीच किन कारणों को लेकर विवाद हुआ, आखिर वो कौन सी वजह थी, जिसके कारण दोनों ने एक दूसरे को मार डाला। पुलिस टीम जांच कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Narayanpur Silk Mission: रेशम उत्पादन से बदली हजारों ग्रामीणों की किस्मत, महिलाओं और युवाओं को मिला रोजगार
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी