छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता की संदिग्ध मौत, घर से दो किमी दूर मिला शव- हत्या की आशंका

Published : Jan 16, 2023, 06:00 PM IST
छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता की संदिग्ध मौत, घर से दो किमी दूर मिला शव- हत्या की आशंका

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा जिला मंत्री की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव सोमवार को घर से करीब दो किमी दूर सड़क किनारे पड़ा मिला है। भाजपा नेता की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

जगदलपुर(Chhattisgarh). छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा जिला मंत्री की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव सोमवार को घर से करीब दो किमी दूर सड़क किनारे पड़ा मिला है। भाजपा नेता की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। बीजेपी नेता का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी भारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

जानकारी के मुताबिक, चित्रकोट निवासी बुधराम कतराम स्थानीय भाजपा नेता और जिला मंत्री थे। वह सोमवार सुबह करीब 5 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच बास्तानार के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने शव की पहचान बुधराम कतराम के तौर पर की। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

शव से आधा किमी दूर मिले जूते 
भाजपा नेता बुधराम कतराम के सिर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। विधायक राजमन बेजाम ने बताया कि सड़क पर जूते पड़े मिले हैं। उससे आधा किमी दूरी पर शव मिला है। ऐसे में आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। जिसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया है। 

विधानसभा चुनाव के लिए कर रहे थे टिकट की दावेदारी 
भाजपा नेता बुधराम कतराम चित्रकोट विधानसभा में खासी पकड़ रखते थे और आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए टिकट की भी दावेदारी कर रहे थे। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि लाश सड़क के किनारे पड़ी मिली है। मौत के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें...

शराब के नशे में रोज पीटता था पति, तंग आकर बने गई नक्सली, बेहद शॉकिंग है इस महिला के हथियार उठाने की कहानी

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Assembly Session 2026: राज्यपाल रमेन डेका का विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का रोडमैप, किसान-महिला-नक्सल उन्मूलन पर सरकार का बड़ा ऐलान
Chhattisgarh News: मनवा कुर्मी समाज महाअधिवेशन में CM विष्णु देव साय का संबोधन, विकास योजनाओं का जिक्र