कॉपी चेक करने के बहाने छात्राओं को पास बुलाता था टीचर, फिर निजी अंगों को छूकर करता था छेड़छाड़, ऐसा खुला राज

Published : Jan 01, 2023, 12:45 PM IST
कॉपी चेक करने के बहाने छात्राओं को पास बुलाता था टीचर, फिर निजी अंगों को छूकर करता था छेड़छाड़, ऐसा खुला राज

सार

स्कूली नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राजनांदगांव(Chhattisgarh). छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर स्कूली नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग छात्राओं को कॉपी चेक करने के बहाने पास बुलाता था और उनके निजी अंगों को छूकर छेड़छाड़ करता था।

मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का है। यहां कुछ पीड़ित नाबालिग छात्राओं ने अंबागढ़ चौकी थाने में अपने टीचर के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में कहा गया कि अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के गांव में शासकीय प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं के साथ विद्यालय का एक टीचर हरीश कुमार मरावी छेड़खानी करता है। बताया गया कि कॉपी चेक करने के बहाने वह बालिकाओं पर बुरी नियत रखते हुए उनके शरीर के निजी अंगों से छेड़छाड़ करता है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शिक्षक को किया गिरफ्तार
तहरीर मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबागढ़ चौकी पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक हरीश कुमार मरावी (60) निवासी समनापुर जिला डिंडौंरी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा कि आरोपी शिक्षक ने तकरीबन 10 छात्राओं के साथ इस तरह के घिनौने कृत्य को अंजाम दिया था।

ऐसे हुआ खुलासा, ग्रामीणों में आक्रोश
छात्राओं ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उसके खिलाफ आवाज बुलंद की और अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी शिक्षक को 24 घंटे के भीतर अंबागढ़ चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने अपराध धारा 354 (क) (1), पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

छत्तीसगढ़: खनन पर सीएम साय का बड़ा एक्शन, ड्रोन से होगी अवैध उत्खनन की निगरानी
Bastar Pandum 2026: 54 हजार कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का सबसे बड़ा उत्सव