काल बनकर आया टैंकर और बाइक पर बैठे दो बच्चों सहित बाइक चालक को कुचलकर भाग गया

Published : Jan 11, 2020, 04:11 PM IST
काल बनकर आया टैंकर और बाइक पर बैठे दो बच्चों सहित बाइक चालक को कुचलकर भाग गया

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बच्चों की उम्र करीब 10 साल बताई जाती है।

कोरबा, छत्तीसगढ़. यहां शनिवार सुबह एक डीजल टैंकर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। मरने वालों में दो बच्चे भी हैं। हादसा सुबह करीब 10 बजे अंबिकापुर मार्ग स्थित चंदनपुर ग्रीन वैली ढाबा के पास हुआ।


बताते हैं कि बाइक सवार चंदनपुर के पास से गुजर रहे थे ,तभी सामने से टैंकर आ गया। यह देखकर बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा और टैंकर में घुस गया। हादसे में तीनों बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें लोगों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हालांकि उनकी मौत हो चुकी थी। उधर, हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर घटनास्थल से भाग गया।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश