छत्तीसगढ़: नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को बम से उड़ाया, 5 जवान शहीद

Published : Mar 23, 2021, 05:55 PM ISTUpdated : Mar 24, 2021, 11:05 AM IST
छत्तीसगढ़: नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को बम से उड़ाया, 5 जवान शहीद

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि बस में करीब 25 जवान सवार थे। धौड़ाई और पल्लीनार के बीच यह विस्फोट हुआ है। जवानों की बस कड़ेनार से कन्हार गांव बस लौट रही थी। घायल जवानों को नारायणपुर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया।

नारायणपुर (Chhattisgarh) । कड़ेनार और मंदोडा के पास बस को विस्फोट से उड़ाने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बस में डीआरजी के जवान सवार थे। इस घटना में अब तक 5 जवानों के शहीद होने की खबर मिली है, इस घटना में करीब 8 जवानों के घायल होने की बात कही जा रही है। घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ होना बताया जा रहा है।  

जानिए बड़ी बातें
-बस में करीब 25 जवान सवार थे। 
-धौड़ाई और पल्लीनार के बीच यह विस्फोट हुआ है।
-जवानों की बस कड़ेनार से कन्हार गांव बस लौट रही थी। 
-घायल जवानों को नारायणपुर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जाएगा। 

रायपुर ले जाए जाएंगे जवान
डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा है कि IED ब्लास्ट में तीन जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों की जान चली गई और कुछ घायल हो गए हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाके के लिए रायपुर लाया जा रहा है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Indian Railways: 79 साल बाद इस सुदूर इलाके में पहुंची ट्रेन, 1628 करोड़ का प्रोजेक्ट पूरा
Chhattisgarh News: मड़मड़ा-कबरटोला को डिप्टी CM विजय शर्मा की बड़ी सौगात, लाखों के विकास कार्यों की घोषणा और लोकार्पण