शादी के 15 साल बाद इतना झगड़े कि 5 महीने तक एक-दूसरे का मुंह तक नहीं देखा

Published : Sep 09, 2019, 06:59 PM IST
शादी के 15 साल बाद इतना झगड़े कि 5 महीने तक एक-दूसरे का मुंह तक नहीं देखा

सार

कहते हैं कि पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक होती रहना चाहिए। इससे प्यार बढ़ता है। बस इस बात का ध्यान रखा जाए कि नौबत तलाक तक न पहुंचे। इस कपल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। यह अच्छी बात रही कि 5 महीने अलग रहने के बाद एक-दूसरे पर प्यार

अंबिकापुर. यह कहानी हर कपल के लिए एक सबक है। घर-परिवार में नोंक-झोंक चलती रहती है। लेकिन इतना भी न झगड़ें कि शादी टूटने की स्थिति में आ जाए। हालांकि इस कपल ने बेहद समझदारी दिखाई और 5 महीने अलग रहने के बाद फिर से साथ रहने लगे। यह हैं मूलत: मप्र के अनूपपुर के रहने वाले महेंद्र और अर्चना। इनकी 15 साल पहले शादी हुई थी। इनके 4 बच्चे हैं। जिंदगी बड़ी हंसी-खुशी के साथ गुजर रही थी। अचानक 5 महीने पहले ऐसी लड़ाई हुई कि दोनों ने एक-दूसरे का मुंह तक देखना गंवारा नहीं किया। यानी दोनों अलग-अलग रहने लगे।

मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। यहां भी पहले ये दोनों एक संग रहने को राजी नहीं हुए। उनके बच्चे माता-पिता को झगड़ते देख बड़े मायूस थे। लेकिन परामर्श केंद्र की डायरेक्टर डॉ. मीरा शुक्ला ने दोनों को बैठाकर प्यार से समझाया। थोड़ी-बहुत नानुकुर के बाद दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कराए और फिर साथ रहने को तैयार हो गए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को चॉकलेट खिलाई और पिक्चर देखने चले गए।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

CG News: अंबिकापुर में तिलहन किसान मेला, CM विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्पादन और आय बढ़ाने पर जोर
नवरात्रि में मां महामाया की धरा से शुभ शुरुआत, छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने किया बड़ा फैसला