बड़े शातिर निकले सगे भाई बहन, 15 साल से सरकार भी नहीं समझ पाई उनका गेम प्लान

Published : Jan 14, 2020, 07:21 PM ISTUpdated : Jan 14, 2020, 07:28 PM IST
बड़े शातिर निकले सगे भाई बहन, 15 साल से सरकार भी नहीं समझ पाई उनका गेम प्लान

सार

छत्तीसगढ़ में एक हैरानी वाली बात सामने आई है। जहां पुलिस ने ऐसे भाई-बहन को गिरफ्तार किया है जो गलत दस्तावेजों के सहारे पिछले 15 साल से सरकारी नौकरी कर रहे थे।  

महासमुंद (छत्तीसगढ़). आज के समय में काबिलियत होने के बावजूद यवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है। लेकिन इस मामले में छत्तीसगढ़ में एक हैरानी वाली बात सामने आई है। जहां पुलिस ने ऐसे भाई-बहन को गिरफ्तार किया है जो गलत दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी कर रहे थे।

पुलिस दोनों से कर रही है पूछताछ
दरअसल, यह फर्जीवाड़े वाली खबर महासमुंद जिले की है। जहां राकेश सिन्हा और रजनी सिन्हा दोनों फर्जी तरीके से शिक्षक बनकर शिक्षाकर्मी की नौकरी कर रहे थे। मंगलवार को पिथौरा पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर  पूछताछ कर रही है।

15 साल तक करते रहे सरकारी नौकरी
जानकारी के मुताबिक, साल 2005 के शिक्षाकर्मी भर्ती में दोनों ने विकलांगता का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर यह नौकरी हासिल की थी।  जहां वह 15 साल तक राजाडेरा और सरकड़ा स्कूल में नौकरी करते रहे और किसी को कोई शक तक नहीं होने दिया। लेकिन दो महीने पहले कुछ लोगों ने उनकी शिकायत पिथौरा थाने में की थी। जिसके चलते दोनों के दस्तावेजों की जांच की गई तो वह नकली निकले। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार