'नच पार्टी' में डांस के दौरान हुआ था प्यार, लिव इन में रहते हुए बिगड़ गया रिश्ता

Published : Jan 13, 2020, 10:46 AM ISTUpdated : Jan 13, 2020, 10:48 AM IST
'नच पार्टी' में डांस के दौरान हुआ था प्यार, लिव इन में रहते हुए बिगड़ गया रिश्ता

सार

छत्तीसगढ़ के बालोद में नच पार्टी(कार्यक्रमों में जाकर डांस करना) की डांसर की हत्या कर दी गई। हत्या का शक मृतका के प्रेमी पर ही है।

बालोद, छत्तीसगढ़. जिस लड़की ने प्रेमी पर भरोसा किया, उसने ही जान ले ली। यह घटना बालोद के दल्ली राजहरा की है। घटना रविवार की सुबह पता चली। आशंका है कि डांसर की हत्या शनिवार रात गला दबाकर की गई होगी। हत्या के बाद से प्रेमी फरार है, इसलिए शक की सुई उसी पर घूम रही है।

कार्यक्रम के दौरान हुआ था प्रेम..
पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि दल्ली राजहरा में रहने वाली डांसर आशा मार्कंडेय की हत्या हो गई है। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो पाया कि डांसर की हत्या गला दबाकर गई है। मृतका लिव इन में रहती थी। प्रेमी उसके घर में ही साथ रहता था। घटना के बाद से प्रेमी गायब है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। घटनास्थल वार्ड-5 में है। आशा के प्रेमी का नाम संतोष सोनी बताया जाता है। वो यूपी का रहना वाला है।

ऐसे हुआ खुलासा..
प्रेमिका की नानी उसके पड़ोस में ही रहती है। रविवार को आशा से मिलने पहुंची थी। लेकिन काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद उसे कोई रेस्पांस नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोस के एक लड़के को दीवार फांदकर अंदर भेजा। उसने देखा कि कमरे में आशा की लाश पड़ी हुई थी। पड़ोसियों ने पुलिस के बताया कि संतोष आशा के साथ ही रहता था। आशा का भाई भी उनके साथ रहता था। घटना के वक्त भाई घर पर नहीं था। मृतका की नानी ने बताया कि आशा नच पार्टी(शादी-ब्याह में जाकर नाचना) में डांसर थी। संतोष भी उसके साथ इसी ग्रुप में काम करता था। प्रेमी ने ऐसा क्यों किया, अभी खुलासा नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं था।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Green Hydrogen Mission: किसानों की आय, ऊर्जा सुरक्षा और उद्योगों के लिए नई पहल
Chhattisgarh Assembly Session 2026: राज्यपाल रमेन डेका का विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का रोडमैप, किसान-महिला-नक्सल उन्मूलन पर सरकार का बड़ा ऐलान