हैवान ने कड़ाके की ठंड मे नाबालिग लड़की की छत पर कराई डिलीवरी, फिर किया एक और शर्मनाक काम...

Published : Jan 12, 2020, 12:51 PM IST
हैवान ने कड़ाके की ठंड मे नाबालिग लड़की की छत पर कराई डिलीवरी, फिर किया एक और शर्मनाक काम...

सार

 छत्तसीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक रेपिस्ट ने एक नाबालिग बच्ची की डिलीवरी इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में एक अपने घर के छत पर करा दी।

राजनांदगांव. छत्तसीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक रेपिस्ट ने एक नाबालिग बच्ची की डिलीवरी इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में एक अपने घर के छत पर करा दी। इसके बाद उसके नवजात को नाले में फेंक दिया।

कई महीनों से कर रहा था लड़की के साथ हैवानियत
दरअसल, यह शर्मनाक घटना राजनांदगांव जिले की है, जिसका खुलासा शुक्रवार को हुआ है। संजय कश्यप नाम का आरोपी अपने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ पिछले कई महीनों से रेप कर रहा था। वह पीड़िता को अपनी कार में ले जाता था और उसके साथ जबरदस्ती करता। आरोपी ने बच्ची के साथ संबंध बनाते हुए एक वीडियो भी बनाया। जिसको वायरल करने की धमकी देकर वो आए दिन पीड़िता को अपनी हवस का शिकार रहा।

नाले में बह रहा था नवजात का शव
दूसरे दिन जब कॉलोनी के लोगों ने नवजात को नाले में देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी पर केस दर्ज कर पुलिस पुलिस ने उसे कोर्ट  में पेश किया। जहां उसको फिलहाल आरोपी को जेल भेज  दिया गया है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश