पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़: ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट और ASI शहीद, एके-47 लेकर फरार हुए नक्सली

Published : Aug 20, 2021, 05:07 PM IST
पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़: ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट और ASI शहीद, एके-47 लेकर फरार हुए नक्सली

सार

छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के करियामेटा कैंप से महज 600 मीटर की ही दूरी पर फिलहाल मुठभेड़ जारी है। जवान भी नक्सलियों का डट कर सामना कर रहे हैं। 

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में ITBP के 2 जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ITBP के जवान बनाई जा रही सड़क की सुरक्षा के लिए निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें दो जवान शहीद हो गए। नक्सलियों ने जवानों के हथियार भी छीन लिए हैं। इस घटना की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है।

 

छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के करियामेटा कैंप से महज 600 मीटर की ही दूरी पर फिलहाल मुठभेड़ जारी है। जवान भी नक्सलियों का डट कर सामना कर रहे हैं। शहीद हुए जवान का नाम  असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर शिंदे व सहायक उप निरीक्षक(ASI) गुरमुख सिंह है।  नक्सली मौके से एक एके-47 राइफल, दो बुलेट प्रूफ जैकेट और एक वायरलेस सेट लूट कर मौके से भाग गए। 


दंतेवाड़ा जिले को नारायणपुर जिले से जोड़ने के लिए इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। यह इलाका पूरी तरह से नक्सलियों के कब्जे में हैं। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Chhattisgarh Tiranga Yatra: सारंगढ़ में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, गूंजे भारत माता के जयकारे