एक जिले एक ही नाम के दोनों जवान एक साथ शहीद, एक की हो चुकी थी शादी, दूसरा लड़की देखने जानेवाला था

Published : Mar 23, 2020, 12:01 PM ISTUpdated : Mar 23, 2020, 01:17 PM IST
एक जिले एक ही नाम के दोनों जवान एक साथ शहीद, एक की हो चुकी थी शादी, दूसरा लड़की देखने जानेवाला था

सार

रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में  शनिवार को हुए नक्सली हमले के दौरान 17 जवान शहीद हो गए थे। इनमें दो जवान तो एक ही जिले यानी कांकेर के रहने वाले थे और इन दोनों का नाम भी एक ही जैसा था।  

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में  शनिवार को हुए नक्सली हमले के दौरान 17 जवान शहीद हो गए थे। इनमें दो जवान तो एक ही जिले यानी कांकेर के रहने वाले थे और इन दोनों का नाम भी एक ही जैसा था।

संयोग से दोनों जवानों का नाम था हेमंत
दरअसल, शनिवार को नक्सली मुठभेड़ में 17 जवान अचानक लापता हो गए थे। जिनके शव रविवार को मिले थे। इन जवानों में डीआरजी के 12 और 5 एसटीएफ के जवान बताए जा रहे हैं। संयोग देखिए इस हमले जो दो जवान साथ शहीद हुए हैं उन दोनों का नाम हेमंत था। एक जहां कांकेर के चारमा और दूसरा नरहरपुर का रहने वाला था। जैसे ही दोनों के शव गांव में पहुंचे उनके घर में मातम पसर गया। माता-पिता एक टक उनको देखते रहे।

शादी के लिए लड़की देखने जाने वाला था 
हेमंतदास मानिकपुरी साल 2017 में सुकमा पुलिस फोर्स में भर्ती हुआ था। उसका 2 अप्रैल को जन्मदिन था। वह कुछ दिनों बाद ही अपनी शादी के लिए लड़की देखने जाने वाला था। इसके लिए उसने छुट्टी भी ले रखी थी और मंजूर भी हो गई थी। लेकिन इससे पहले वह नक्सली हमले में शहीद हो गया।

10 माह पहले हुई थी शादी
दूसरा जवान हैमंत पोया था जो साल 2013 में एसटीएफ में भर्ती हुआ था। उसका बचपन से सपना था देश के लिए आर्मी में जाना है। बता दें कि शहीद की दस महीने पहले 25 मई 2019 को उसकी शादी हुई थी।

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया- दोनों शहीद जवानों के शव उनके घर लाया गया। जहां उनको पूरे सैन्य सम्मान के साथ आखिरी सलामी दी गई।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

IMD Weather: लखनऊ-कानपुर में उमस, भोपाल-इंदौर में आग उगलेगा सूरज, पढ़ें 10 शहरों का पूरा मौसम अपडेट
IMD Weather: यूपी-एमपी, छत्तीसगढ़ और बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? कहां चलेगी लू, कहां आंधी-बारिश