सुकमा में नक्सलियों की कायराना हरकत, गश्त लगा रहे जवानों पर किया हमला, 3 जवान शहीद

Published : Mar 22, 2020, 12:04 AM IST
सुकमा में नक्सलियों की कायराना हरकत, गश्त लगा रहे जवानों पर किया हमला, 3 जवान शहीद

सार

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले में चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कोराजगुड़ा पहाड़ी के करीब जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है। इस हमले में 11 जवान घायल हो गए हैं। 

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली हमले में 11 जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बलों ने इस हमले में चार से अधिक नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है। पुलिस के भी 3 जवान इस हमले में शहीद हुए हैं। 

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले में चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कोराजगुड़ा पहाड़ी के करीब जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है। इस हमले में 11 जवान घायल हो गए हैं। 

कोबरा बटालियन पर हुआ हमला 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एलमागुंडा गांव के करीब नक्सली गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद चिंतागुफा, बुरकापाल और तेमेलवाड़ा से डीआरजी, एसटीएफ और सीआपीएफ के कोबरा बटालियन के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि जब दोपहर बाद ढाई बजे यह दल कोराजगुंडा पहाड़ी पर था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ चलने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे।

नक्सलियों के खिलाफ जारी है अभियान 
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में डीआरजी के 11 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में चार से पांच नक्सली मारे गए हैं तथा इतने ही संख्या में घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जंगल के भीतर नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raksha Bandhan 2026: रायगढ़ की महिलाओं की अनूठी पहल, बीज वाली राखियों से बचाएंगी पर्यावरण
फेथ कांक्लेव 2026: छत्तीसगढ़ ने देशभर के पर्यटन उद्योग को दिखाई अपनी नई ताकत