सांप के काटने से युवक की मौत, बदला लेने के लिए गांव वालों ने सांप को बनाया बंधक

Published : Jul 02, 2019, 06:36 PM IST
सांप के काटने से युवक की मौत, बदला लेने के लिए गांव वालों ने सांप को बनाया बंधक

सार

दुर्ग (छत्तीसगढ़). जिले के भेड़सर गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सोमवार को एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। बदला लेने के लिए गांव वालों ने उस सांप को बंधक बना लिया।

दुर्ग (छत्तीसगढ़). जिले के भेड़सर गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सोमवार को एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। बदला लेने के लिए गांव वालों ने उस सांप को बंधक बना लिया। इस उम्मीद से सांप को बंधंक बनाया कि शायद मृत युवक को जिंदा करने के लिए किए जा रहे इलाज में सांप की जरूरत पड़ सकती है। 20 घंटे तक अलग-अलग अस्पताल में युवक का इलाज चलता रहा लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बता दें, मृतक सुभाष देशमुख रविवार सुबह 9 बजे घर से निकला था। बाइक पर बैठकर किक मारते ही अंदर बैठे सांप ने उसके पैर में डंस लिया। युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। लोग इकट्ठा हो गए। सांप को बंधक बना लिया। घरवालों ने युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और फिर वहां से उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। सोमवार अल सुबह सुभाष की मौत हो गई।
 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

रायगढ़ में घर का सपना हुआ पूरा! सेवा सेतु शिविर में PM आवास के हितग्राहियों को मिली चाबी
रायगढ़ में स्वच्छता की मिसाल, गर्ल्स कॉलेज में महापौर-सभापति समेत जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान