पतिदेव को सरप्राइज देने ऑफिस से जल्दी लौटी बीवी, बेडरूम में झांका तो 'गैर मर्द' की बाहों में था पति

छत्तीसगढ़ की एक जिला अदालत में एक महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, उसने अपने पति को उसके पुरुष दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध बनाते बेडरूम में रंगेहाथ पकड़ा है।  

Arvind Raghuwanshi | Published : Feb 23, 2020 11:00 AM IST / Updated: Feb 23 2020, 11:45 PM IST

भिलाई (छत्तीसगढ़). अभी तक आपने किसी महिला को उसके पति को अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते रंगेहाथ पकड़ने की खबरें सुनी होंगी। लेकिन छत्तीसगढ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां  एक पत्नी ने अपने पति को उसके पुरुष दोस्त के साथ समलैंगिक सम्बंध बनाते पकड़ा है।

पुलिस ने मदद नहीं की तो महिला पहुंची अदालत
दरअसल, यह मामला भिलाई शहर के नेवई थाना इलाके का है। जहां कुछ  दिन पहले महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में जाकर की थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ सिर्फ महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। जब पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं कि तो अब युवती ने जिला अदालत में जाकर पति के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना दर्ज करने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Latest Videos

पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर तो पत्नी एचआर मैनेजर 
बता दें कि महिला एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर पद पर है। वहीं उसका पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पीड़िता ने अदलात में कहा- 4 साल पहले मेरी शादी हुई थी। जहां मेरे घरवालों ने 25 लाख रुपए नगद और अन्य गृहस्थी का सामान दहेज में दिया था। 

पत्नी ने पति को पुरुष दोस्त के साथ बेडरुम में रंगेहाथ पकड़ा
महिला ने बताया की शादी के बाद से पति मुझसे दूरी बनाने लगा था। में जब कभी उसके पास जाती तो वह कोई ना कोई बहना बना देता था। एक दिन जब में अपने ऑफिस जल्दी घर आई पति तो देखा कि पति बेडरुम में अपने एक पुरुष दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। यह सब देख मेरे पैरे तले जमीन खिसक गई। इसके बाद दोनों मुझको जान से मारने की धमकी देने लगे और किसी को ना बताने के लेकर एक  रजिस्टर में साइन करा लिए। हालांकि इस पूरे मामले में आरोपी पति को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024