छेड़छाड़ से तंग लड़की ने मनचले से लिया खतरनाक इंतकाम, अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी से जंग

Published : Oct 03, 2022, 03:35 PM IST
छेड़छाड़ से तंग लड़की ने मनचले से लिया खतरनाक इंतकाम, अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी से जंग

सार

रोज रोज के छेड़छाड़ से तंग आकर एक महिला मर्दानी बन गई। उसने न सिर्फ आरोपी युवक के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी बल्कि धारदार हथियार से उस पर हमला भी कर दिया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।

मुंगेली(Chhattisgarh). रोज रोज के छेड़छाड़ से तंग आकर एक महिला मर्दानी बन गई। उसने न सिर्फ आरोपी युवक के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी बल्कि धारदार हथियार से उस पर हमला भी कर दिया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। 

मामला मुंगेली जिले के रामगढ़ क्षेत्र का है। यहां रहने वाला जितेंद्र साहू बाजार में सब्जी की दुकान लगाता है। उसी बाजार में सीमा साहू नाम की महिला भी सब्जी की दुकान लगाती है। सीमा का आरोप है कि जितेंद्र लंबे समय से उससे छेड़छाड़ कर रहा था। जितेन्द्र ने कहीं से सीमा का मोबाइल नम्बर हासिल कर लिया था और फोन करके उससे अश्लील बातें भी करता था। बाजार में किसी के भी सामने वह सीमा पर फब्तियां कस देता था इसलिए वो काफी परेशान थी। 

हसिए से कर दी हमला
रविवार शाम जितेंद्र जैसे बाजार पहुंचा उसने सीमा को लेकर फिर से अश्लील कमेन्ट कर दिया। इस पर सीमा आपे के बाहर हो गई और उसने पहले से ही पास रखा हुआ पेट्रोल  जितेंद्र पर छिड़क दिया और आग लगा दी। इस दौरान जब जितेन्द्र जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगा तो सीमा ने हसिए से उसपर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के वक्त बाजार में काफी लोग मौजूद थे। इसके बाद लोग मौके पर पहुंचेऔर किसी तरह सीमा को शांत कराया।

सूचना पर पहुंची पुलिस 
इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी तो आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद झुलसे युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जितेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सीमा को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Chhattisgarh Assembly Session 2026: राज्यपाल रमेन डेका का विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का रोडमैप, किसान-महिला-नक्सल उन्मूलन पर सरकार का बड़ा ऐलान
Chhattisgarh News: मनवा कुर्मी समाज महाअधिवेशन में CM विष्णु देव साय का संबोधन, विकास योजनाओं का जिक्र