COVID 19 UPDATE: कोरोना में बड़ी गिरावट, 7500 मिले नए मरीज, एक्टिव केस भी 0.19% हुए

Published : Aug 29, 2022, 10:56 AM ISTUpdated : Aug 29, 2022, 10:57 AM IST
 COVID 19 UPDATE: कोरोना में बड़ी गिरावट, 7500 मिले नए मरीज, एक्टिव केस भी 0.19% हुए

सार

भारत में फिर से कोरोना के मामलों का ग्राफ गिर रहा है। संक्रमण के नए मामले करीब 7500 मिले हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 211.91 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.19% हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.62 प्रतिशत हो गई है।  

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 211.91 करोड़ वैक्सीन डोज (94.19 करोड़ दूसरी डोज और 15.43 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 24,70,330 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 84,931 पर हैं
  • एक्टिव केस 0.19% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.62% है
  • पिछले 24 घंटों में 9,206 मरीज ठीक होने से रिकवरी बढ़कर 
  • 4,38,02,993 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 7,591 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटविटी रेट 4.58% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.69% है
  • देश में अब तक 88.52 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 1,65,751 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना की चौथी लहर को लेकर जो खतरा बताया जा रहा था, फिलहाल वैसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। कोरोना के मामलों का ग्राफ फिर से गिरा है। संक्रमण के नए मामले करीब 7500 मिले हैं, जबकि कुछ समय पहले तक यही आंकड़ा 20000 को पार कर गया था। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 211.91 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस गिरकर 0.19% पर पहुंच गए हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.62 प्रतिशत हो गई है।

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 211.91 Cr: भारत में वैक्सीनेशन
भारत का कोविड-19 वैक्सीनेशन कवरेज 29 अगस्त की सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 211.91 करोड़ (2,11,91,05,738) से अधिक हो गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू हुआ था। अब तक 4.02 करोड़ (4,02,61,326) से अधिक टीन एजर्स को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। इसी तरह 18-59 एज ग्रुप के लिए प्रीकॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 को देना प्रारंभ की गई थी। 

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत में एक्टिव केस 84,931 हैं। सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों के 0.19 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने(रिकवरी) की रेट 98.62 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 9,206 मरीजों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 4,38,02,993 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,591 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 1,65,751 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.52 करोड़ से अधिक (88,52,08,552) जांचें की हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.69 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.58 प्रतिशत है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.98 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क((free of cost channel)) और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से वैक्सीन की लगभग 201.19 करोड़ (2,01,19,02,325) डोज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 वैक्सीन की 5.98 करोड़ (5,98,12,040) से अधिक एक्स्ट्रा यानी बिना इस्तेमाल हुईं डोज उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
गर्लफ्रेंड से मिला Weight Loss करने का गजब आइडिया, एक ट्रिक से घटा लिया सीधे 70 किलो वजन
Twin Tower गिरने के बाद हवा की क्वालिटी कितनी बदली, नोएडा के दिल-दमा के मरीजों के लिए डॉक्टर्स की क्या है सलाह

 

PREV

Recommended Stories

4 साल के बच्चे को नहलाने गई मां, बाथरूम में दोनों की मौत-जो हुआ वो हर किसी के लिए है सबक!
AC यात्रा के लिए नॉर्मल टिकट चलेगा? फर्जी दावों से तंग आकर रेलवे अब व्लॉगर्स पर सख्त-एक्शन की तैयारी