corona virus: 26 राज्यों में ओमिक्रोन के 2630 केस हुए, इनमें से 995 ठीक, लेकिन संक्रमण की स्पीड तेज

Published : Jan 06, 2022, 09:38 AM ISTUpdated : Jan 06, 2022, 10:26 AM IST
corona virus: 26 राज्यों में ओमिक्रोन के 2630  केस हुए, इनमें से 995 ठीक, लेकिन संक्रमण की स्पीड तेज

सार

कोरोना संक्रमण(corona virus) ने फिर से खतरे की घंटी बजा दी है। देश तीसरी लहर की चपेट में है। पिछले 24 घंटे में 90 हजार से अधिक केस मिले। यह 7 महीने में सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान 325 की मौत भी हुई। वहीं, अब तक ओमिक्रोन के 2630 केस हो गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 148.67 करोड़ के पार हो गया है।

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 148.67 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी हैं
  • भारत में एक्टिव केस 2,85,401 हैं
  • कुल मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1% से भी कम है, वर्तमान में यह 0.81% है
  • रिकवरी दर वर्तमान में 97.81 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 19,206 ठीक होने से कुल रिकवरी 3,43,41,009 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 90,928 नए मामले सामने आए हैं
  • दैनिक सकारात्मकता दर (6.43%)

साप्ताहिक सकारात्मकता दर (3.47%)

अब तक 68.53 करोड़  टेस्ट किए जा चुके हैं
 

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण(corona virus) की तीसरी लहर ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। देश में अब तक ओमिक्रोन के 2630  मामले हो गए हैं। ओमिक्रोन देश के 26 राज्यों तक पहुंच गया है। हालांकि अब तक 995 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 148.67 करोड़ के पार हो गया है। पिछले 24 घंटे में 90858 से अधिक केस मिले। इसी दौरान 325 लोगों की मौत भी हुई। संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 7 महीने में सबसे अधिक हैं। महाराष्ट्र में 26538 सबसे अधिक केस मिले। पं. बंगाल में-14022, दिल्ली में-10665, तमिलनाडु में-4862,केरल में-4801 और कर्नाटक में-4246 केस सामने आए हैं।

यह तस्वीर हेल्थ मिनिस्टर डॉ. मनसुख मंडाविया(Dr Mansukh Mandaviya) ने शेयर करते हुए लिखा-राह में कितनी मुश्किल हों, या हों कितने ही पत्थर अपना दायित्व निभाने को हेल्थ आर्मी है तत्पर। कठिन परिस्थितियों में भी जम्मू कश्मीर के बांदिपोरा जिले में #HarGharDastak के लिये जाते हमारे स्वास्थ्यकर्मी। इनके परिश्रम व साहस से कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मज़बूत हो रहे हैं।

ये है देश में कोरोना संक्रमण की स्पीड, वैक्सीनेशन और टेस्टिंग 
पिछले 24 घंटों में 91 लाख से अधिक (91,25,099) वैक्सीन खुराक के के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 148.67 करोड़ (148,67,80,227) से अधिक हो गया है। यह 1,59,06,137 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 

पिछले 24 घंटों में 19,206 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 3,43,41,009 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 97.81% है।

पिछले 24 घंटे में 90,928 नए मामले सामने आए हैं। भारत में इस समय एक्टिव केस 2,85,401 हो गए हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.81% हैं।

देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,13,030 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 68.53 करोड़ (68,53,05,751) परीक्षण किए हैं। देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 3.47% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 6.43% बताई गई है।

राज्यों के पास 18.43 करोड़ से अधिक बिना इस्तेमाल डोज मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक सरकार के माध्यम से 153.90 करोड़ (1,53,90,03,655) से अधिक टीके की खुराक प्रदान की जा चुकी है। भारत के (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से वैक्सीन सप्लाई हो रही हैं। 18.43 करोड़ से अधिक (18,43,66,611) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
Covid 19 Update : ब्रिटेन में पहली बार एक दिन में 2 लाख से ज्यादा केस, लेकिन यहां मौतें भारत, अमेरिका से कम
Omicron ने बढ़ाई टेंशन : भारत में एक हफ्ते में 316% बढ़े Covid 19 के नए मरीज, दुनिया में यह रफ्तार 82 फीसदी
Omicron के बढ़ते मरीजों के बीच सरकार ने बदलीं होम आइसोलेशन की गाइडलाइन, जानें कितने दिन बाद होगी जांच

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Republic Day 2026: संविधान के 5 अधिकार जिनका इस्तेमाल न करने पर अपना ही नुकसान करते हैं लोग
Bhojshala Verdict: पूजा भी, नमाज़ भी-सुप्रीम कोर्ट ने कैसे सुलझाया वर्षों पुराना विवाद?