Covid-19 पहली बार रिकार्ड रिकवरीः 24 घंटों में 3.86 लाख लोग हुए ठीक

Published : May 09, 2021, 11:07 AM ISTUpdated : May 09, 2021, 11:09 AM IST
Covid-19 पहली बार रिकार्ड रिकवरीः 24 घंटों में 3.86 लाख लोग हुए ठीक

सार

देश में कोविड को रिकवरी रेट में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। पहली बार 24 घंटे में रिकवरी हुई है। हालांकि, मौतों का आंकड़ा भी लगातार तीन दिनों से चार हजार से उपर है। कोविड संक्रमण के 4 लाख तीन हजार 626 मामले मिले हैं। 

नई दिल्ली। देश में कोविड को रिकवरी रेट में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। पहली बार 24 घंटे में रिकवरी हुई है। हालांकि, मौतों का आंकड़ा भी लगातार तीन दिनों से चार हजार से उपर है। कोविड संक्रमण के 4 लाख तीन हजार 626 मामले मिले हैं। जबकि 4091 लोगों की जान गई है। पहली बार एक दिन में 3 लाख 86 हजार 207 लोग कोविड से रिकवर भी हुए हैं। देश में कोविड के अबतक 2,22,95,911 केस मिल चुके हैं। जबकि 1,83,11,498 रिकवर हो चुके हैं जबकि 2,42,398 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। 

मई में ठीक होने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ा

कोरोना से रिकवरी रेट में बढ़ोतरी लगातार है। पहली मई को 3.08 लाख तो दो मई को 3 लाख लोग ठीक हुए। इसी तरह तीन मई को 3.18 लाख तो चार मई को 3.37 लाख और पांच मई को 3.30 लाख लोग रिकवर हुए हैं। छह मई को 3.28 लाख, सात मई को 3.27 लाख ठीक होकर घर गए। आठ मई को रिकार्ड 3.86 लाख कोविड को मात देने में सफल रहे। यह दूसरी वेव में ठीक होने वालों की रिकार्ड संख्या है। 

मौतों के लिहाज से टॉप-10 संक्रमित देशों के हाल

देश            कुल केस            कुल मौतें    
भारत        2,22,95,911       242,398    
ब्राजील      15,150,628        421,484    
अमेरिका    33,454,581        595,588
अर्जेंटीना    3,136,158           67,042
कोलंबिया    2,985,536          77,359
पोलैंड         2,829,196           69,866
यूक्रेन          2,114,138          46,200
रूस             4,871,843      112,992    
ईरान            2,640,670      74,524
पेरू              1,845,056      63,826    
 

(सोर्स-covid19india.org और worldometers.info) 

Read this also:

 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आईए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

PREV

Recommended Stories

Pet Dog FIR Rule: अगर पालतू कुत्ते ने काटे तो मालिक पर होगी FIR? जानिए क्या है नया नियम
सिडनी आतंकी हमला: कौन है साजिद अकरम जिसके पास मिला भारतीय पासपोर्ट, किस शहर से ताल्लुक?