COVID 19 UPDATE: बीते दिन मिले 3800 के करीब नए केस, एक्टिस केस 0.09%

बीते दिन भारत में कोरोना संक्रमण के 3,800 के आसपास नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 218.68 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.09% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.73% हो गई है।
 

Amitabh Budholiya | Published : Oct 1, 2022 4:24 AM IST / Updated: Oct 01 2022, 09:56 AM IST

COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना संक्रमण को मामलों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन भारत में कोरोना संक्रमण के 3,800 के आसपास नए मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले यही आंकड़ा  3,900 के करीब था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 218.68 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.09% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.73% हो गई है।

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 218.68 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
1 अक्टूबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 218.68 करोड़ (2,18,68,45,847) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 4.10 करोड़ (4,10,30,931) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 38,293 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.09% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.73% है। पिछले 24 घंटों में 5,069 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,24,164 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3,805 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 2,95,416 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.53 करोड़ (89,53,49,919) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.39% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 1.29% बताई गई है।

राज्यों के पास इस समय 2.27 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 203.45 करोड़ (2,03,45,65,325) से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel)  और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 2.27 करोड़ (2,27,79,350) से अधिक बिना यूज COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
लेडी जर्नलिस्ट ने माइक्रोफोन पर चढ़ा दिया कंडोम, पूछने पर बोली-'पानी घुस जाता, तो खराब न हो जाता?‌'
Hamer Tribes: जो लड़की जितनी 'मर्दानगी' झेलती है, उसे उतना यंग पार्टनर मिलता है, 2 बच्चे होने तक चलता है ये

 

Share this article
click me!