
COVID 19 UPDATE: देश में कोरोना को लेकर फिर से Good News है। लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिरा है। देश में पिछले दिन महज 13000 के करीब नए मामले सामने आए हैं। जबकि इससे पहले यही आंकड़ा 16000 के करीब था। देश में 204.6 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। एक्टिव केस घटकर 0.32% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.49% हो गई है। पढ़िए देश में कोरोना संक्रमण की पूरी डिटेल्स...
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 204.60 Cr: देश में कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा
2 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 204.60 करोड़ (2,04,60,81,081) से अधिक हो गया है। यह 2,71,14,804 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.91 करोड़ (3,91,03,881) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोएड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,39,792 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.32% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.49% है। पिछले 24 घंटों में 17,897 मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,33,83,787 है। पिछले 24 घंटे में 13,734 नए मामले सामने आए।
भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,11,102 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.58 करोड़ (87,58,92,611) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.79% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.34% बताई गई है।
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 7.08 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 195.72 करोड़ (1,95,72,02,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 7.08 करोड़ से अधिक (7,08,19,940) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें यूज किया जाना है।
यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: फिर से गिरा संक्रमण का ग्राफ, नए केस 16000 पर आए, कुल एक्टिव केस 1.43 लाख
बांग्लादेशियों में AIDS फैला रहे रोहिंग्या, पैसा कमाने के बस 2 ही काम-सेक्स और ड्रग्स, चौंकाने वाली रिपोर्ट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.