
COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से गिरावट आई है। नए केस 5500 के करीब मिले हैं। इससे पहले यही आंकड़ा 6,093 था। हालांकि यह अच्छी बात है कि इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा 214.77 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.11% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.7 प्रतिशत है।
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 214.77 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
10 सितंबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 214.77 करोड़ (2,14,77,55,021) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.06 करोड़ (4,06,01,437) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मरीज
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 48,850 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.11% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.70% है। पिछले 24 घंटों में 6,322 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,39,13,294 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 5,554 नए मामले सामने आए हैं।
भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 3,76,855 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.90 करोड़ (88,90,87,642) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.80% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 1.47% बताई गई है।
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 4.77 करोड़ से अधिक वैक्सीन मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 202.43 करोड़ (2,02,43,47,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 4.77 करोड़ से अधिक (4,77,33,880) बचीं और बिना इस्तेमाल COVID वैक्सीन उोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान को इन 3 घटनाओं ने दिए बड़े Shocks: जितनी ग्रोथ नहीं की, उससे अधिक नीचे गिरे, पढ़िए HDI रिपोर्ट
महंगाई V/s पाकिस्तानी: बाढ़ से पाकिस्तान का 'तेल' निकला, आखिर चल क्या रहा है, ये तस्वीर सबकुछ बयां करती है
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.