COVID 19 UPDATE: कई दिनों बाद कोरोना का ग्राफ नीचे आया, सिर्फ 16000 के करीब केस मिले, एक्टिव केस 1.50 लाख

Published : Jul 25, 2022, 11:29 AM ISTUpdated : Jul 25, 2022, 11:30 AM IST
COVID 19 UPDATE: कई दिनों बाद कोरोना का ग्राफ नीचे आया, सिर्फ 16000 के करीब केस मिले, एक्टिव केस 1.50 लाख

सार

कुछ दिनों बाद कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। कोरोना के नए केस 16 हजार के करीब मिले हैं। इस समय एक्टिव केस 1.50 लाख पर हैं। हालांकि वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर होने से अभी तक कोई खतरा नहीं दिखाई दिया है। अब तक 202.17 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। 

  • राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण(nationwide covid vaccination) के तहत अब तक 202.17 करोड़ (92.99 करोड़ दूसरी डोज और 7.30 करोड़ प्रीकॉशन डोज) डोज लगाए जा चुके हैं
  • बीते चौबीस घंटों में 16,82,390 डोज लगाए गए
  • भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,50,877 है
  • एक्टिव मामलों की दर 0.34 प्रतिशत है
  • रिकवरी रेट वर्तमान दर 98.46 प्रतिशत है
  • बीते चौबीस घंटों में 18,148 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,32,28,670 है
  • पिछले 24 घंटों में 16,866 नए मामले सामने आए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 7.03 प्रतिशत है
  • वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.49 प्रतिशत है
  • अब तक 87.27 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,39,751 जांच की गई

COVID 19 UPDATE:  कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। कोरोना के नए केस 16 हजार के करीब मिले हैं। इससे पहले यही आंकड़ा 20 हजार को क्रॉस कर चुका था। इस समय एक्टिव केस 1.50 लाख पर स्थिर हैं। हालांकि वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर होने से अभी तक कोई खतरा नहीं दिखाई दिया है। अब तक 202.17 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। पढ़िए देश में कोरोना संक्रमण की पूरी डिटेल्स...

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का ग्राफ
भारत का कोविड-19 वैक्सीनेशन कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 202.17 करोड़ (2,02,17,66,615) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,66,70,946 वैक्सीन सेशंस के जरिये प्राप्त किया गया है। जहां तक 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन की बात है, तो यह 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.85 करोड़ (3,85,28,615) से अधिक टीन एजर्स को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। इसी तरह 18-59 आयु वर्ग के लिए प्रीकॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 को शुरू की गई थी। 

भारत में एक्टिव केस और नए मरीज
भारत में एक्टिव मामले आज 1,50,877 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.34 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 18,148 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,32,28,670 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,866 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना की जांचें और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 2,39,751 जांच की गई हैं। भारत में अब तक कुल 87.27 करोड़ से अधिक (87,27,59,815) जांच की गई हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.49 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 7.03 प्रतिशत है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 7.83 करोड़  से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से वैक्सीन की लगभग 194.18 करोड़ (1,94,18,24,325) डोज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 वैक्सीन की 7.83 करोड़ (7,83,66,780) से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई डोज उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
बिना गलाए-बिना भिगोए इस तरह बनाएं कुरकुरे साबूदाना वडा, बस 10 मिनट में हो जाएंगे तैयार
स्टडी:बच्चे को प्रोसेस्ड फूड नहीं...प्राकृतिक खाना आता है पसंद, देकर तो देखें

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ईरान एयरस्पेस बंद का बड़ा असर: एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट प्रभावित-जानें विकल्प
मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा