
COVID 19 UPDATE: कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। नए मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते दिन कोरोना के 4000 से अधिक नए मामले मिले हैं। जबकि इससे पहले के दिन यही आंकड़ा 3,712 था। अगर इस आंकड़े के और दो दिन पहले की बात करें, तो 2700 के करीब केस मिले थे। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 193.83 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस 0.05% हैं। रिकवरी रेट 98.74% पर पहुंच गई है। पढ़िए पूरा डेटा...
फ्लाइट्स में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से हो पालन
इधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने एयरपोर्ट्स और फ्लाइट्स में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया है। एक्टिंग चीफ जस्टिस विपिन सांघी की बेंच ने तल्ख लहजे में कहा कि जो लोग एयरपोर्ट पर और प्लेन में मास्क नहीं पहनते हैं, उन पर भारी जुर्माना लगाओ। कोई नियम न माने तो उसे बाहर निकाल दो। बता दें कि एयर ट्रैवल के दौरान कोविड नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक PIL दाखिल की गई थी। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने कोर्ट को बताया कि विमान में सिर्फ खाने के दौरान मास्क उतारने की परमिशन होती है।
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 193.83 Cr: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा
3 जून सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 193.83 करोड़ (1,93,83,72,365) से ऊपर निकल गया है। यह 2,46,63,629 सेशंस के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन कैम्पेन 16 मार्च, 2022 से शुरू हुआ था। इस एज ग्रुप को अब तक 3.42 करोड़ (3,42,27,853) से अधिक COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी हैं। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 की प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू की गई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मामलों का अपडेट
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 21,177 है। एक्टिव केस अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.05% हैं। भारत की रिकवरी रेट 98.74% है। पिछले 24 घंटों में 2,363 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,26,22,757 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 4,041 नए मामले सामने आए।
देश में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,25,379 COVID-19 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.17 करोड़ (85,17,63,974) से अधिक टेस्ट किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.73% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.95% बताई गई है।
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास अभी भी 15.04 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के जरिये 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज सप्लाई की जा चुकी हैं। केंद्र सरकार फ्री ऑफ कॉस्ट चैनल के अलावा डायरेक्ट राज्य खरीद कैटगेरी के माध्यम से वैक्सीन मुहैया करा रहा है। 15.04 करोड़ (15,04,95,845) से अधिक बिना यूज COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। यानी इन्हें अभी लगाया जाना है।
यह भी पढ़ें
नीता अंबानी का खूबसूरती और फिटनेस का राज है दिन में 5 तरह के डिटॉक्स वॉटर, हर रोज पीती है इस फल का जूस
World cycle day 2022: कैंसर के जोखिम से लेकर डायबिटीज कम करने में फायदेमंद है साइकिल चलाना
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.