
COVID 19 UPDATE: कुछ दिनों लगातार नए केस बढ़ने के बाद थोड़ी राहत मिली है। कोरोना केस का नया आंकड़ा 15000 के करीब आ गया है। इससे पहले के दिन यही आंकड़ा 17000 को पार कर गया था। इस बीच देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 196.94 करोड़ को पार कर गया है। एक्टिव केस 0.21% हैं। रिकवरी रेट 98.58% पर आ गई है। एक्टिव केस 91 हजार को पार कर गए हैं। पढ़िए पूरा डेटा...
COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 196.94 Cr: भारत में वैक्सीनेशन का ग्राफ
25 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 196.94 करोड़ (1,96,94,40,932) से अधिक हो गया है। यह 2,55,36,802 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन ड्राइव 16 मार्च, 2022 को शुरू की गई थी। अब तक इस उम्र के लोगों को 3.62 करोड़ (3,62,20,781) से अधिक COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड यानी एक्टिव मामले वर्तमान में 91,779 हैं। एक्टिव केस अब देश के कुल पॉजिटिव केसेज का 0.21% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.58% है। पिछले 24 घंटों में 12,425 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या अब 4,27,61,481 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 15,940 नए मामले सामने आए।
भारत में कोरोना टेस्ट और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 3,63,103 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.02 करोड़ (86,02,58,139) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.30% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.39% बताई गई है।
देश के विभिन्न राज्यों के पास 12.14 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के माध्यम से 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 12.14 करोड़ (12,14,44,440) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।
यह भी पढ़ें
corona virus: संक्रमण में चिंताजनक उछाल, एक दिन में 4000 केस बढ़कर नए मामले 17000 हुए
बारिश के मौसम में दही खाना चाहते हैं, तो इन 5 बातों का रखें खास ख्याल, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.