COVID 19 UPDATE: वायरस के मामले फिर 5000 के नीचे गिरे, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 216.70 करोड़ के पार

Published : Sep 19, 2022, 10:14 AM ISTUpdated : Sep 19, 2022, 10:16 AM IST
 COVID 19 UPDATE: वायरस के मामले फिर 5000 के नीचे गिरे, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 216.70 करोड़ के पार

सार

देश में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। नए केस कम होकर 5000 के नीचे आ गए हैं। बीते दिन यही आंकड़ा 6000 के पार था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 216.70 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है।

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 216.70 करोड़ वैक्सीन डोज (94.67 करोड़ दूसरी डोज और 19.59 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाई जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 13,59,361 डोज दी गईं
  • भारत में वर्तमान में 48,027 एक्टिव केस हैं
  • सक्रिय मामले 0.11% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.71% है
  • पिछले 24 घंटों में 4,735 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,39,62,664 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 4,858 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.76% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.78% है
  • अब तक देश में 89.17 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 1,75,935 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: भारत में फिलहाल कोरोना संक्रमण को लेकर कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हालांकि सतर्कता जरूर बरतें। देश में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में फिर से बड़ी गिरावट आई है। नए केस कम होकर 5000 के नीचे आ गए हैं। बीते दिन यही आंकड़ा 6000 के पार था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बेहतर होकर 216.70 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है।

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 216.70 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
19 सितंबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 216.70 करोड़ (2,16,70,14,127) से अधिक हो गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.08 करोड़ (4,08,14,780) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 48,027 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.11% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.71% है। पिछले 24 घंटों में 4,735 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,39,62,664 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 4,858 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 1,75,935 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.17 करोड़ (89,17,53,120) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.78% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.76% बताई गई है।

राज्यों के पास इस समय मौजूद वैक्सीन डोज
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 203.11 करोड़ (2,03,11,98,325) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल(free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेरी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 3.67 करोड़ (3,67,68,140) से अधिक एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
Monsoon update: उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में थमा बारिश का दौर, लेकिन कुछ राज्यों के लिए अलर्ट
ताइवान में भारी तबाही मचाने वाले भूकंप का खतरा अभी टला नहीं है, CWB ने जारी किया अलर्ट

PREV

Recommended Stories

6 साल की बच्ची के साथ निर्भया जैसी हैवानियत: नाकाम होने पर प्राइवेट पॉर्ट में डाला रॉड
IndiGo Crisis: कोलकाता से मुंबई तक रिव्यू-एविएशन सिस्टम में कौन-सी खामी हुई उजागर?