COVID 19 UPDATE: नए केस 8500 सामने आए, एक्टिव केस 0.22% जबकि रिकवरी रेट 98.59%

भारत में कोरोना संक्रमण में बड़ी गिरावट देखनेको मिली है। बीते दिन नए केस महज 8500 पर आ गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा  210.31 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.22% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.59 प्रतिशत बनी हुई है।

Amitabh Budholiya | Published : Aug 23, 2022 4:51 AM IST / Updated: Aug 23 2022, 10:22 AM IST

COVID 19 UPDATE: भारत  में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर है कि नए केस कंट्रोल में है। यानी संक्रमण में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन नए केस महज 8500 पर आ गए हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा  210.31 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.22% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.59 प्रतिशत बनी हुई है।

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 210.31 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
23 अगस्त की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 210.31 करोड़ (2,10,31,65,703) से अधिक हो गया है। यह 2,79,87,316 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 एज ग्रुप के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 4 करोड़ (4,00,16,064) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुआ था। भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 96,506 है। एक्टिव केस अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.22% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.59% है। पिछले 24 घंटों में 9,680 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,37,33,624 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 8,586 नए मामले सामने आए।

Latest Videos

भारत में कोरोना टेस्ट और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में 3,91,281 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.31 करोड़ (88,31,16,790) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.31% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.19% बताई गई है।

​​​विभिन्न राज्यों के पास 6.32 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन मौजूद
केंद्रसरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 200.11 करोड़ (2,00,11,41,975) से अधिक वैक्सीन की डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel)  और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 6.32 करोड़ (6,32,12,400) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।

यह भी पढ़ें
सेकेंड हैंड स्मोकिंग क्यों और कितनी खतरनाक, कौन लोग आ सकते हैं इसकी चपेट में
Weight Loss के दौरान ये 5 गलतियां,मेटाबॉलिज्म को पहुंचा रहा नुकसान

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल