
COVID 19 UPDATE: कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार ईजाफा हो रहा है। बीते दिन यह आंकड़ा बढ़कर 13000 से ऊपर चला गया। इससे पहले यही संख्या 12000 के करीब थी। इस बीच देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 196.62 करोड़ को पार कर गया है। यह अच्छी बात है कि वैक्सीनेशन प्रॉपर होने से संक्रमण का कोई बड़ा खतरा सामने नहीं आया है। एक्टिव केस 0.19% हो गए हैं। रिकवरी रेट और घटकर 98.60% पर आ गई है। एक्टिव केस 83 हजार को पार कर गए हैं। पढ़िए पूरा डेटा...
OVID-19 Vaccination Coverage exceeds 196.62 Cr: भारत में वैक्सीनेशन का डेटा
23 जून की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 196.62 करोड़ (1,96,62,11,973) से अधिक हो गया है। यह 2,54,44,218 सत्रों के जरिये पूरा किया गया। जहा तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन की बात है, तो इन्हें 16 मार्च, 2022 से वैक्सीन लगाना शुरू की गई थीं। अब तक 3.60 करोड़ (3,60,03,591) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।
भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(कुल एक्टिव केस) वर्तमान में 83,990 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.19% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.60% है। पिछले 24 घंटों में 10,972 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,27,36,027 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 13,313 नए मामले सामने आए।
भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 6,56,410 COVID-19 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.94 करोड़ (85,94,93,387) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटविटी रेट वर्तमान में 2.81% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.03% बताई गई है।
देश के विभिन्न राज्यों के पास वैक्सीन की 12.39 करोड़ एक्स्ट्रा डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के जरिये 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज पहुंचाई जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद कैटेगरी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 12.39 करोड़ से अधिक (12,39,76,825) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।
यह भी पढ़ें
corona virus: फिर मिले 12000 से अधिक केस, एक्टिव केस 81000 पार, जबकि वैक्सीनेशन 196.45 Cr से अधिक हुआ
चेहरे के जिद्दी से जिद्दी काले धब्बों को मिटा देंगे ये देसी नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.