CoronaVirus: कोरोना के ग्राफ में जबर्दस्त गिरावट, बीत दिन मिले सिर्फ 1.67 लाख केस, वैक्सीनेशन 166.68 Cr पार

कोरोना संक्रमण (corona virus) के ग्राफ में बड़ी गिरावट आई है। पिछले दिन 1.67 लाख नए केस आए हैं। जबकि इससे पहले 2.09 लाख नए केस मिले थे।  इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 166.68 करोड़ को पार कर गया है। वहीं, सक्रिय मामले 4.20% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 94.60 प्रतिशत है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 1, 2022 3:54 AM IST / Updated: Feb 01 2022, 09:31 AM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण (corona virus) के ग्राफ में बड़ी गिरावट आई है। पिछले दिन 1.67 लाख नए केस आए हैं। जबकि इससे पहले के दिनों में क्रमश: 2.09 लाख, 2.34,  2.35  2.51 लाख, 2.86 लाख, 2.85 लाख और 2.55 लाख केस सामने आए थे। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 166.68 करोड़ को पार कर गया है।

देश में कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन की मौजूदा स्थिति
पिछले 24 घंटों में 61 लाख से अधिक खुराक (61,45,767) वैक्सीन के के साथ भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक 166.68 करोड़ (1,66,68,48,204) से अधिक हो गया है। यह 1,83,14,397 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 

पिछले 24 घंटों में 2,54,076 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 3,92,30,198 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 94.60% है।

पिछले 24 घंटे में 1,67,059 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले कुछ दिनों में सबसे कम हैं। भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 17,43,059 हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 4.20% हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 14,28,672 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 73.06 करोड़ (73,06,97,193) कुल परीक्षण किए हैं।

जबकि देश भर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 15.25% है और दैनिक सकारात्मकता दर 11.69% बताई गई है।

यह भी पढ़ें
Corona Virus: संक्रमण की स्पीड कम, बीते दिन मिले 2.09 लाख नए केस; वैक्सीनेशन का आंकड़ा 166.03 करोड़ पार
कोरोना की तीसरी लहर में ब्रेन स्ट्रोक का नया खतरा, पटना के IGIMS समेत कई अस्पतालों में इस तरह के मामले आए
देश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी: बीते दिन मिले 2.34 लाख नए केस; 75% वयस्क आबादी को लगी वैक्सीन की दोनों डोज

 

Share this article
click me!