COVID 19 UPDATE: कंट्रोल में संक्रमण, नए मरीज महज 5200 के करीब मिले, रिकवरी रेट 98.71%

Published : Sep 12, 2022, 10:08 AM ISTUpdated : Sep 12, 2022, 10:10 AM IST
 COVID 19 UPDATE:  कंट्रोल में संक्रमण, नए मरीज महज 5200 के करीब मिले, रिकवरी रेट 98.71%

सार

बीते दिन देश में कोरोना संक्रमण के 5200 के करीब नए मामले मिले हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा  215.26 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.11% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है। कोरोना के मरीजों की संख्या फिलहाल कंट्रोल में है।  

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 215.26 करोड़ वैक्सीन डोज (94.53 करोड़ दूसरी डोज और 18.34 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 30,76,305 वैक्सीन डोज दी गई हैं
  • भारत में एक्टिव मामले 47,176 हैं, जबकि सक्रिय मामले 0.11% हैं
  • रिकवरी रेट वर्तमान में 98.71% है
  • देश में पिछले 24 घंटों में 5,975 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,39,25,239 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 5,221 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 2.82% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.72% है
  • अब तक देश में 88.95 करोड़ कोरोना टेस्ट किए गए; पिछले 24 घंटों में 1,84,965 परीक्षण हुए

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर को लेकर जैसी आशंका जताई जा रही थी, वैसा फिलहाल कुछ दिखाई नहीं दिया है। कोरोना के मरीजों की संख्या फिलहाल कंट्रोल में है। बीते दिन देश में कोरोना संक्रमण के 5200 के करीब नए मामले मिले हैं। इस दौरान वैक्सीनेशन का आंकड़ा  215.26 करोड़ को पार कर गया है। इस समय एक्टिव केस 0.11% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है। 

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 215.26 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन
12 सितंबर की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 215.26 करोड़ (2,15,26,13,049) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.06 करोड़ (4,06,32,848) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव मामले) वर्तमान में 47,176 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.11% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.71% है। पिछले 24 घंटों में 5,975 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या अब 4,39,25,239 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 5,221 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 1,84,965 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 88.95 करोड़ (88,95,93,391) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.72% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.82% बताई गई है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास 4.39 करोड़ एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 202.53 करोड़ (2,02,53,52,325) से अधिक वैक्सीन डोज भेजी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel)  और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई की जा रही है। 4.39 करोड़ से अधिक (4,39,87,660) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
क्या कभी खाया है मीठा करेला? यह है दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी, आज ही बनाकर करें ट्राई
पाकिस्तान को इन 3 घटनाओं ने दिए बड़े Shocks: जितनी ग्रोथ नहीं की, उससे अधिक नीचे गिरे, पढ़िए HDI रिपोर्ट

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला