corona virus: कोरोना के नए वेरिएंट XE की एंट्री के बावजूद नए मामले सिर्फ 860 मिले, रिकवरी रेट 98.76%

ओमिक्रोन के नए सब वेरिएंट XE (Omicron's new sub-variant XE) की एंट्री के बावजूद देश में कोरोना वायरस के नए केस मामूली मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण(corona virus)के महज 861 नए मामले मिले हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 185.74 करोड़ को पार कर चुका है।
 

Amitabh Budholiya | Published : Apr 11, 2022 4:41 AM IST / Updated: Apr 11 2022, 10:13 AM IST

नई दिल्ली. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण(corona virus) के महज 861 नए मामले मिले हैं। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 185.74 करोड़ को पार कर चुका है। नए केस में गिरावट ऐसे समय में आ रही है, जब ओमिक्रोन के नए सब वेरिएंट XE (Omicron's new sub-variant XE) की भारत में एंट्री हो चुकी है।  गुजरात और मुंबई में दो मरीज मिलने के बाद केंद्र सरकार ने पांच राज्यों-दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम को संक्रमण की दर बढ़ने पर अलर्ट रहने को कहा है। 

यह भी पढ़ें-गर्मियों में करते हैं इन ड्रिंक का प्रयोग तो हो जाइए सावधान, सेहत के लिए होते हैं बहुत खतरनाक

Latest Videos

Over 2.22 Cr vaccine doses administered for age group 12-14 years: देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा
देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 11 अप्रैल की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 185.74 करोड़ (1,85,74,18,827) से अधिक हो गया है। यह 2,24,81,173 सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 2.22 करोड़ (2,22,67,519) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 एहतियाती खुराक प्रशासन भी कल यानी 10 अप्रैल 2022 से शुरू हो गया। पहले दिन 9,674 ऐहतियाती खुराकें दी गईं।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में तरबूज खाने के ये हैं 5 बड़े फायदे, कैंसर जैसे रोग से बचने में करता है मदद

देश में एक्टिव केस और नए मामले
कोरोना का ग्राफ निरंतर नीचे जा रहा है। भारत में एक्टिव केस घटकर 11,058 रह गए हैं। यह अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03% है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 929 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,25,03,383 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 861 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 2,71,211 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 79.41 करोड़ (79,41,18,951) कुल परीक्षण किए हैं। साप्ताहिक सकारात्मकता दर में भी लगातार गिरावट आई है। देश में वर्तमान में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.23% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 0.32% बताई गई है।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास अभी भी 18.03 करोड़ डोज मौजूद
केंद्र सरकार के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 188.88 करोड़ (1,88,88,10,015) से अधिक वैक्सीन खुराक मुहैया कराई जा चुकी हैं। भारत का (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से राज्यों को यह सप्लाई कर रहा है। राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास 18.03 करोड़ (18,03,24,566) से अधिक शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी उपलब्ध हैं। यानी इन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें-बेटे का रंग गोरा हो, इसलिए सानिया की मां ने प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें खूब सेब खिलाए, शोएब मलिक का खुलासा

Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ