- Home
- Lifestyle
- Health
- गर्मियों में करते हैं इन ड्रिंक का प्रयोग तो हो जाइए सावधान, सेहत के लिए होते हैं बहुत खतरनाक
गर्मियों में करते हैं इन ड्रिंक का प्रयोग तो हो जाइए सावधान, सेहत के लिए होते हैं बहुत खतरनाक
लाइफस्टाइल डेस्क. गर्मियां शुरू हो गई हैं। गर्मी में लोग अपने सेहत का ध्यान रखते हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग कई तरह के सॉफ्ट ड्रिंक ( drink) का उपयोग करते हैं। लेकिन आपको पता है गर्मियों में प्रयोग होने वाले कई पेय पदार्थ हमारे शरीर के लिए नुकसानदायी होते हैं। इनके प्रयोग से लिवर ( harmful for liver ) खराब होने का डर रहता है। बहुत से लोग उठने के बाद सीधे चाय और कॉफी पीते हैं। जिस कारण से उन्हें कई तरह की समस्याएं भी होती हैं। लेकिन ये अच्छी आदत नहीं होती है। अगर आप इस गर्मी में अपने को हेल्दी रखना चाहते हैं तो अपने खान पान का ध्यान रखें। आइए जानते हैं गर्मी में कौन से पेय पदार्थों को लेने से परहेज करना चाहिए।

चाय
बहुत से लोग गर्मी या ठंडी हर महीने चाय का अधिक पीते हैं। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि चाय शरीर के लिए नुकसान दायक होती है। चाय में कैफीन होता है जो शरीर के लिए नुकसान पहुंचाता है।

कोल्ड ड्रिंक
गर्मी में कोल्ड ड्रिंक की डिमांड सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप कोल्ड ड्रिंक का हमेशा सेवन करते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायी हो सकता है। कोल्ड ड्रिंक में बहुत अधिक मात्रा में सोडा होता है जो हेल्थ औऱ लीवर दोनों के लिए खराब होता है।
कॉफी
चाय की तरह कॉफी में भी बहुत ज्यादा कैफीन होता है। कॉफी का भी बहुत अधिक सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर गर्मियों में आप बहुत ज्यादा कॉफी का सेवन करते हैं तो आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं है।
एनर्जी ड्रिंक
गर्मी में लोगों खुद को स्ट्रांग बनाए रखने के लिए एनर्जी ड्रिंक लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एनर्जी ड्रिंक का उपयोग आपके लिए हनिकारक हो सकता है। एनर्जी ड्रिक बनाने में कई ऐसे रंगों को उपयोग किया जाता है जो आपकी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है।
शराब
गर्मी हो या और कोई महीना शराब हमेशा शरीर के लिए नुकसान देती है। ज्यादा शराब के सेवन से आपका लीवर खराब हो सकता है। शराब को किसी भी सीजन में अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन इसके बाद भी लोग इसका सेवन करते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.