दुनियाभर में कोरोना का कहर : 24 घंटे में मिले 31.45 लाख नए मामले, 8 हजार से अधिक लोगों की मौत

Published : Jan 13, 2022, 11:27 AM ISTUpdated : Jan 13, 2022, 01:09 PM IST
दुनियाभर में कोरोना का कहर :  24 घंटे में मिले 31.45 लाख नए मामले, 8 हजार से अधिक लोगों की मौत

सार

दुनियाभर में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। इस वायरस से सबसे अधिक अमेरिका प्रभावित है, इसके बाद फ्रांस और भारत। आइए जानते हैं अन्य देशों की स्थिति क्या है...  

नई दिल्ली :  पूरी दुनिया में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। दुनियाभर पिछले 24 घंटे में कोविड के 31.45 लाख नए मामले सामने आए हैं, जबकि 8032 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है। वहीं इस दरम्यान 10.64 लाख लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 8.14 लाख मरीजों के साथ पहले स्थान पर है। 3.16 लाख कोरोना मामलों के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर है। वहीं भारत 2.46 लाख  2.47 लाख नए मामलों के साथ तीसरे नंबर है।

कोरोना के सक्रिय मामलों में टॉप पर अमेरिका
दुनिया में बुधवार को 29.10 लाख कोरोना के नए मामले पाए गए. इस दौरान अमेरिका में 2269 लोगों की मौत हुई, जो दुनियाभर की नई मौतों का करीब एक तिहाई है। अमेरिका कोरोना के सक्रिय मामलों में टॉप पर है। दुनियाभर में कोरोना के 4.89 करोड़ सक्रिय मामले हैं। इनमें से 2.06 करोड़ अकेले अमेरिका में हैं। 

55.29 लाख लोगों ने अब तक गवांई जान
दुनियाभर में अब तक इस महामारी की चपेट में 31.73 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं। इनमें से  55.29 लाख ने इस खतरनाक वायरस से अपनी जान गंवाई है। हालांकि इसमें से 26.28 करोड़ ने ठीक भी हुए हैं। 

फ्रांस में मिले तकरीबन 4 लाख मामले
फ्रांस में बुधवार को रिकॉर्ड 3.16 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा एक दिन में ही आईसीयू में 65 से 3,963 मरीज भर्ती हुए है। फ्रांस को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के अंत तक फ्रांस में कोरोना की 6वीं लहर आ सकती है। 

भारत में आए 2.47 लाख मामले
भारत में पिछले 24 घंटे में 2,47,417 नए मामले सामने आए हैं। भारत का सक्रिय केसलोएड(एक्टिव केस) वर्तमान में 11,17,531 पर है। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 3.08% हैं। देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 18,86,935 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 69.73 करोड़ (69,73,11,627) परीक्षण किए हैं। जबकि देश भर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 10.80% है और दैनिक सकारात्मकता दर भी 13.11% बताई गई है।

इटली में आए तकरीबन दो लाख मामले
इटली में कोरोना वायरस का तेजी से प्रसार हो रहा है। इटली में बुधवार को 1.96 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 313 लोगों की मौत हुई है। 

स्पेन में 1.79 लाख मामले मिले
स्पेन में कोरोना वायरस के 1.79 ताजा मामले मिले हैं. जबकि 125 लोगों की मौत हुई है. वहीं इस वायरस से 16 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।

ब्रिटेन में कोरोना के मामलो में लगातार गिरावट
ब्रिटेन में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले एक सप्ताह के दरम्यान यहां पर नए मामलों में लगभग 55% की कमी दर्ज की गई है। बता दें कि 4 जनवरी को ब्रिटेन में  2.18 लाख कोरोना के मामले दर्ज किये गए थे. लंदन में 31 दिसंबर, 2021 के बाद से 11 जनवरी तक लगातार केस कम हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें
ओमीक्रोन और डेल्टा, कोरोना के दोनों ही वैरिएंट में असरदार है कोवैक्सीन की बूस्टर डोज, भारत बायोटेक का दावा
Covid पॉजिटिव के संपर्क में हैं तो टेस्ट कराएं या नहीं, कितने दिन रहें क्वारेंटाइन... जानें क्या कहता है ICMR
corona update : फ्रांस में मिले 3.70 लाख केस, ब्रिटेन में ढलान पर कोविड, कनाडा में वैक्सीन न लगवाने पर टैक्स

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Trump BBC Lawsuit: ट्रंप ने BBC पर अचानक मुकदमे का ऐलान क्यों किया? जानिए वजह
Mexico Small Plane Crash: 7 की मौत, इमरजेंसी लैंडिंग क्यों बन गई मौत की वजह?