लापरवाही: लाशों के ढेर के बीच हो रहा कोरोना मरीजों का इलाज, वीडियो वायरल

Published : May 07, 2020, 02:40 PM ISTUpdated : May 07, 2020, 04:04 PM IST
लापरवाही: लाशों के ढेर के बीच हो रहा कोरोना मरीजों का इलाज, वीडियो वायरल

सार

कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र कोरोना से सबसे संक्रमित राज्य है। ऐसे में यहां लापरवाही का मामला सामना आया है। महाराष्ट्र के मुंबई में एक अस्पताल में लाशों के ढेर के बीच कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है। इस अस्पताल का वीडियो वायरल भी वायरल हुआ है।

मुंबई. कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र कोरोना से सबसे संक्रमित राज्य है। ऐसे में यहां लापरवाही का मामला सामना आया है। महाराष्ट्र के मुंबई में एक अस्पताल में लाशों के ढेर के बीच कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है। इस अस्पताल का वीडियो वायरल भी वायरल हुआ है। इसमें दिख रहा है कि कैसे वार्ड में मरीजों के साथ साथ शव भी रखे गए हैं। 

भारत में कोरोना संक्रमण के 53059 मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले महाराष्ट्र में 16758 हैं। यहां करीब 651 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन की इतनी बड़ी लापरवाही सामने आई है। 

"

मुंबई के सायन अस्पताल का वीडियो
बताया जा रहा है कि ये खौफनाक वीडियो मुंबई के सायन अस्पताल का है। इस वार्ड में करीब 19 शव रखे गए हैं। शवों को काले प्लास्टिक के बैगों में लपेट कर रखा गया है। कुछ शवों पर कंबल भी ढका है। 

सवालों में आई उद्धव सरकार
वीडियो वायरल होने के बाद उद्धव सरकार पर लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं। भाजपा नेता नीतीश राणे ने भी वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, सायन अस्पताल में शवों के साथ मरीज भी सो रहे हैं। ये अति है। यह कैसा प्रशासन है। बहुत ही शर्मनाक है।''

डीन ने दी सफाई
डीन ने यह माना है कि यह वीडियो सायन अस्पताल का ही है। उन्होंने कहा, मरने वाले लोगों के रिश्तेदार शवों को लेने नहीं आ रहे हैं। इसलिए शवों को रखना पड़ा। 

लोगों का सरकार से भरोसा उठा- भाजपा
भाजपा नेता राणे ने डीन के जवाब पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, पहले तो अस्पताल प्रशासन इस वीडियो को गलत बताता रहा। अब लोगों का भरोसा स्वास्थ्य विभाग और बीएमसी से उठ गया है। अगर बीएमसी कमिश्नर स्थितियां नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?