स्मिथ के इंजर्ड होने पर ऑस्ट्रेलियन कोच ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

Published : Aug 18, 2019, 04:51 PM ISTUpdated : Aug 18, 2019, 05:53 PM IST
स्मिथ के इंजर्ड होने पर ऑस्ट्रेलियन कोच ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

सार

स्मिथ को बाउंसर गेंद सीधे गले लगने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हैरानी नहीं अगर भविष्य में हेलमेट पर नेक गार्ड पहनना अनिवार्य हो जाएगा। 

सिडनी. स्मिथ को बाउंसर गेंद सीधे गले लगने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हैरानी नहीं अगर भविष्य में हेलमेट पर नेक गार्ड पहनना अनिवार्य हो जाएगा। एशेज के दूसरे टेस्ट मैच में तेज बाउंसर गेंद लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टिव स्मिथ नीचे गिर गए थे। 

क्या कहा लैंगर ने
लैंगर ने कहा कि आप कभी भी किसी खिलाड़ी को इस तरह हिट होते नहीं देखना चाहते। इसमें कोई शक नहीं, इस तरह की घटना हमेशा याद रहेगी। उन्होंने कहा-  मैंने आज तक महसूस नहीं किया था कि इन्हें अनिवार्य बना देना चाहिए। इस समय खिलाड़ियों के पास विकल्प है और मुझे हैरानी नहीं होगी कि भविष्य में इन्हें अनिवार्य बना दिया जाएगा।

80 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे
दरअसल, स्मिथ शनिवार को 80 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बाउंसर उनकी गर्दन पर आ लगी। इस गेंद की रफ्तार 92.4 प्रति घंटे थी। गेंद लगने के बाद स्मिथ जमीन पर गिर गए थे। स्मिथ इसके बाद तीन पारियों में तीसरे शतक से चूक गए। उन्होंने 92 रन की पारी खेली।  

ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी की हो चुकी है मौत
सीडनी में 2014 को शेफील्ड शील्ड मैच में बाउंसर लगने से फिलिप ह्यूज की मौत हो गई थी। जिसके बाद गर्दन की सुरक्षा के लिए लोगों ने नेक गार्ड लगाना शुरू कर दिया। हालांकि स्मिथ बिना नेक गार्ड लगाए खेल रहे थे। 

PREV

Recommended Stories

RCB vs GT Final Live Streaming: आज फ्री में कहां-कैसे देखें IPL 2026 का फाइनल? ये है सबसे आसान तरीका
RCB vs GT Final Winner Prediction: आज कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? ChatGPT-Gemini ने बताया विनर!