ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की लड़की से रचाई शादी, देखें वायरल तस्वीरें

Published : Mar 19, 2022, 02:08 PM ISTUpdated : Mar 19, 2022, 02:43 PM IST
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की लड़की से रचाई शादी, देखें वायरल तस्वीरें

सार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australai Cricket Team) के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने भारतीय मूल की लड़की विनी रमन (Vini Raman) से शादी कर ली है। मैक्सवेल ने शनिवार को सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से अपनी शादी की खबर सार्वजनिक की। 

स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australai Cricket Team) के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने भारतीय मूल की लड़की विनी रमन (Vini Raman) से शादी कर ली है। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शुक्रवार को शादी कर ली। विवाह समारोह में कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया। मैक्सवेल ने शनिवार को सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से अपनी शादी की खबर सार्वजनिक की। 

मैक्सवेल ने शेयर की शादी की तस्वीर 

33 साल के मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर अपनी और विनी की एक तस्वीर शेयर की। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में मैक्सवेल और उनकी पत्नी एक-दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विनी ने जहां शादी का जोड़ा पहन रखा है तो वहीं मैक्सवेल ने सूट पहन रखा है। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेज से वायरल हो रही है। साथ ही इस जोड़े को बधाई देने वालों का भी तांता लग गया है। 

 

 

मैक्सवेल की पत्नी ने भी इसी तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने साथ में कैप्शन में लिखा, 'मिस्टर एंड मिसेज मैक्सवेल, | 18.03.22' मैक्सवेल और विनी की एक अन्य तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर में प्रेमी जोड़े को एक-दूसरे का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। तस्वीर में उनकी शादी की अंगूठियां भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। 

यह भी पढ़ें: Womens World Cup 2022: झूलन गोस्वामी ने पूरी की 'डबल सेंचुरी', ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी क्रिकेटर

जैसे ही इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पुष्टि की, दुनिया भर के क्रिकेटरों और फैंस ने जोड़ी को बधाई देने के लिए पोस्ट डालना शुरू कर दिया। मैक्सवेल के हमवतन और ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान आरोन फिंच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरसीबी ने इस नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। 

आरसीबी ने अपने ऑलराउंडर और उनकी पत्नी को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया पर लिखा, "आरसीबी परिवार अपने जीवन में इस नए अध्याय की शुरुआत पर विनी रमन और ग्लेन मैक्सवेल के लिए खुश है। आप दोनों को खुशी और शांति की शुभकामनाएं, मैक्सी।" 

क्रिकेटर युजवेंद्र चहन ने दोनों को बधाई देते हुए कहा, 'बधाई हो।' इस तरह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नवविहावित जोड़े को बधाई देते हुए कहा, "ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन को बधाई।" इसी तस्वीर पर मैक्सवेल की पत्नी ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'मिस्टर एंड मिसेज मैक्सवेल'। 

कौन हैं विनी रमन 

विनी रमन एक भारतीय मूल की लड़की है और तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक फार्मासिस्ट है। यह जोड़ी पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रही थी। दोनों ने इससे पहले फरवरी 2020 में सगाई की थी। 

यह भी पढ़ें: 

Womens World Cup 2022: वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ 'चैंपियंस' वाला प्रदर्शन, मिताली समेत 3 ने जमाई फिफ्टी

महेंद्र सिंह धोनी के साथ विवाद पर ये बोले गौतम गंभीर, दोनों के रिश्ते को लेकर दिया बड़ा बयान

Womens World Cup 2022: महिला क्रिकेट की 'सचिन' मिताली राज ने रच दिया इतिहास

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स