BCCI Central Contracts: खतरे में रहाणे-पुजारा का ग्रेड A, राहुल और पंत को मिल सकता है प्रमोशन

BCCI जल्द अगले सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर सकता है। इस बार कई खिलाड़ियों के ग्रेड में बदलाव होने की उम्मीद है। आजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की ग्रेड-ए में जगह खतरे में पड़ सकती है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2022 6:57 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही अगले सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर सकता है। इस बार कई खिलाड़ियों के ग्रेड में बदलाव होने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की ग्रेड-ए में जगह खतरे में पड़ सकती है। 

दूसरी ओर संभावना जताई जा रही है कि केएल राहुल और ऋषभ पंत को प्रमोशन मिल सकता है। ये दोनों फिलहाल ग्रेड-ए में हैं। राहुल वनडे में टीम इंडिया के उपकप्तान हैं। रोहित शर्मा के चोटिल होने के चलते वह दक्षिण अफ्रीका में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों को ग्रेड-ए+ में जगह मिल सकती है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ग्रेड-ए+ में बने रहेंगे। पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर को प्रमोशन मिल सकता है। वह फिलहाल ग्रेड-बी में हैं। उन्हें ग्रेड-ए में शामिल किया जा सकता है। 

ग्रेड के अनुसार मिलते हैं पैसे
बता दें कि खिलाड़ियों को उनके ग्रेड के अनुसार बीसीसीआई से पैसे मिलते हैं। सालाना सैलरी ग्रेड के अनुसार तय रहती है। ए+ ग्रेड के खिलाड़ियों को सात करोड़, ए ग्रेड वालों को 5 करोड़, बी ग्रेड वालों को तीन करोड़ और सी ग्रेड वालों को एक करोड़ रुपए मिलते हैं। खिलाड़ियों के ग्रेड का फैसला बीसीसीआई के तीन अधिकारी, पांच सिलेक्टर्स और टीम इंडिया के हेड कोच मिलकर करते हैं। 

पिछले सीजन की लिस्ट

 

ये भी पढ़ें

ICC Test Team of the Year 2021 : केन विलिमसन बने कप्तान, रोहित, अश्विन और पंत को मिली जगह

ICC ODI Team of the Year : बाबर आजम बने कप्तान, टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

Share this article
click me!