BCCI Central Contracts: खतरे में रहाणे-पुजारा का ग्रेड A, राहुल और पंत को मिल सकता है प्रमोशन

Published : Jan 21, 2022, 12:27 AM IST
BCCI Central Contracts: खतरे में रहाणे-पुजारा का ग्रेड A, राहुल और पंत को मिल सकता है प्रमोशन

सार

BCCI जल्द अगले सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर सकता है। इस बार कई खिलाड़ियों के ग्रेड में बदलाव होने की उम्मीद है। आजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की ग्रेड-ए में जगह खतरे में पड़ सकती है।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही अगले सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर सकता है। इस बार कई खिलाड़ियों के ग्रेड में बदलाव होने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की ग्रेड-ए में जगह खतरे में पड़ सकती है। 

दूसरी ओर संभावना जताई जा रही है कि केएल राहुल और ऋषभ पंत को प्रमोशन मिल सकता है। ये दोनों फिलहाल ग्रेड-ए में हैं। राहुल वनडे में टीम इंडिया के उपकप्तान हैं। रोहित शर्मा के चोटिल होने के चलते वह दक्षिण अफ्रीका में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों को ग्रेड-ए+ में जगह मिल सकती है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ग्रेड-ए+ में बने रहेंगे। पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर को प्रमोशन मिल सकता है। वह फिलहाल ग्रेड-बी में हैं। उन्हें ग्रेड-ए में शामिल किया जा सकता है। 

ग्रेड के अनुसार मिलते हैं पैसे
बता दें कि खिलाड़ियों को उनके ग्रेड के अनुसार बीसीसीआई से पैसे मिलते हैं। सालाना सैलरी ग्रेड के अनुसार तय रहती है। ए+ ग्रेड के खिलाड़ियों को सात करोड़, ए ग्रेड वालों को 5 करोड़, बी ग्रेड वालों को तीन करोड़ और सी ग्रेड वालों को एक करोड़ रुपए मिलते हैं। खिलाड़ियों के ग्रेड का फैसला बीसीसीआई के तीन अधिकारी, पांच सिलेक्टर्स और टीम इंडिया के हेड कोच मिलकर करते हैं। 

पिछले सीजन की लिस्ट

  • ग्रेड ए+: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
  • ग्रेड ए: रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मो. शमी, ईशांत शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या
  • ग्रेड बी: ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, मयंक अग्रवाल
  • ग्रेड सी: कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

 

ये भी पढ़ें

ICC Test Team of the Year 2021 : केन विलिमसन बने कप्तान, रोहित, अश्विन और पंत को मिली जगह

ICC ODI Team of the Year : बाबर आजम बने कप्तान, टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

PREV

Recommended Stories

IND vs SA 3rd T20i: भारतीय Playing XI से 3 खिलाड़ियों का पत्ता साफ! गुस्से में गंभीर, खूंखार टीम तैयार
IND vs SA 3rd T20i: हार्दिक पांड्या नया इतिहास रचने से 1 कदम दूर, बल्ले-गेंद दोनों से बनेंगे योद्धा