कौन तोड़ सकता है सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को इस भारतीय पर भरोसा

Published : Jul 06, 2020, 01:59 PM ISTUpdated : Jul 06, 2020, 03:16 PM IST
कौन तोड़ सकता है सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को इस भारतीय पर भरोसा

सार

कोहली ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में के दोनों फॉर्मेट में 70 शतक लगाए हैं। इसमें 27 टेस्ट शतक और 43 वनडे शतक शामिल हैं। सचिन ने वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक जमाए हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड क्रिकेट के लिए लीजेंड हैं। वैसे तो सचिन के बैट से क्रिकेट के कई पुराने कीर्तिमान टूटे मगर इनमें एक ऐसा रिकॉर्ड भी है सचिन से पहले जिसकी कल्पना भी नहीं की गई थी। ये रिकॉर्ड है सचिन द्वारा बनाए गए शतकों का। सचिन ने एकदिवसीय और टेस्ट फॉर्मेट में कुल 100 शतक जमाए हैं। अभी तक ये क्रिकेट का अभेद्य रिकॉर्ड बना हुआ है। 

मास्टर ब्लास्टर के रिटायरमेंट के बाद से यह सवाल उठता रहा है कि आखिर इस रिकॉर्ड को कौन तोड़ेगा। अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रैड हॉग ने इस पर बयान दिया है। पूर्व स्पिनर हॉग के मुताबिक टीम इंडिया का एक मौजूदा खिलाड़ी ही इस रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। जाहिर सी बात है कि हॉग की नजर में वो बल्लेबाज कोई और नहीं विराट कोहली ही हैं। 

इस वजह से कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड 
यूट्यूब चैनल पर एक प्रशंसक के सवाल पर हॉग ने कहा कि कोहली, सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा कि अब पहले के मुक़ाबले ज्यादा क्रिकेट मैच हो रहे हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस भी पहले के मुक़ाबले अब बेहतर है। हॉग ने कहा, "इस समय ज्यादा मैच खेले जा रहे हैं। इसलिए वह (कोहली) रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।"

अभी कितना पीछे हैं विराट कोहली?
विराट कोहली मौजूदा बल्लेबाजों में शतक लगाने के मामले में सबसे आगे और सिर्फ सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग (71 शतक) से पीछे हैं। कोहली ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में के दोनों फॉर्मेट में 70 शतक लगाए हैं। इसमें 27 टेस्ट शतक और 43 वनडे शतक शामिल हैं। सचिन ने वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक जमाए हैं। मास्टर ब्लास्टर के नाम सर्वाधिक रन बनाने का भी रिकॉर्ड है। कोहली के प्रदर्शन और फिटनेस को देखते हुए माना जा रहा है कि वो अभी कई साल गेम खेलते रहेंगे। कोहली का मौजूदा प्रदर्शन बरकरार रहा तो वो निश्चित ही सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 

PREV

Recommended Stories

ICC U19 Women's T20 World Cup: लगातार तीसरी बार इतिहास रचने आ रहीं भारत की बेटियां! जानें पहला मैच कब
IND vs NZ T20 Series: सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका क्यों नहीं? अय्यर ने बताई सबसे बड़ी वजह