धोनी की वापसी पर बोले कोच रवि शास्त्री, IPL में अच्छा खेले तो T-20 वर्ल्डकप में मिल सकता है मौका

Published : Jan 09, 2020, 06:08 PM IST
धोनी की वापसी पर बोले कोच रवि शास्त्री, IPL में अच्छा खेले तो T-20 वर्ल्डकप में मिल सकता है मौका

सार

 शास्त्री और रोहित के बयान पर गौर किया जाए तो ऐसा लगता है कि T-20 वर्ल्ड कप में धोनी टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं शास्त्री के बयान से यह साफ हो रहा है कि टीम मैनेजमेंट और कोच धोनी को वनडे में वापस नहीं लाना चाह रहे हैं।

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की वापसी को लेकर कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। शास्त्री का कहना है कि धोनी अगर चाहें तो वनडे से संन्यास ले सकते हैं। हालांकि IPL में अच्छा खेल दिखाने पर उन्हें T-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्डकप के बाद धोनी ने कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। शास्त्री ने CCN न्यूज 18 से कहा "धोनी खुद को टीम पर नहीं थोपते। हम दोनों में बातचीत हुई। उन्होंने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। जल्द ही वनडे से संन्यास ले सकते हैं। वे टी-20 में उपलब्ध रहेंगे। धोनी निश्चित रूप से आईपीएल में खेलेंगे। इसके बाद हम देखेंगे कि धोनी का शरीर किस तरह उनका साथ दे रहा है।"

शास्त्री से पहले भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि T-20 वर्ल्डकप में धोनी कप्तान कोहली की मदद कर सकते हैं। वे हमेशा कोहली की मदद करते आए हैं और आगे भी ऐसा ही करेंगे। शास्त्री और रोहित के बयान पर गौर किया जाए तो ऐसा लगता है कि T-20 वर्ल्ड कप में धोनी टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं शास्त्री के बयान से यह साफ हो रहा है कि टीम मैनेजमेंट और कोच धोनी को वनडे में वापस नहीं लाना चाह रहे हैं। 

पंत या सैमसन की जगह लेंगे धोनी 
रवि शास्त्री ने कहा "मध्यक्रम में चयन के लिए फॉर्म और अनुभव मुख्य फैक्टर होंगे। धोनी, ऋषभ पंत और संजू सैमसन में से किसी एक पर फैसला होगा। धोनी 5-6 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। अगर आईपीएल में अच्छा खेलते हैं तो वे दौड़ में शामिल हो जाएंगे।"

गलतियां तो सभी करते हैं, पंत समय के साथ बेहतर हो जाएंगे- शास्त्री 
लगातार खराब प्रदर्शन के चलते विकेटकीपर ऋषभ पंत की चौतरफा आलोचना हो रही है। पंत के मैदान पर गलती करते ही दर्शक धोनी-धोनी के नारे लगाने लगते हैं। इस पर शास्त्री ने कहा "पंत अभी 21 साल के ही हैं। कितने विकेटकीपर ने इस उम्र में शतक लगाए हैं? उन्होंने बहुत ज्यादा कैच नहीं छोड़े हैं। गलतियां तो सभी करते हैं। वे जैसे-जैसे अनुभवी होंगे, बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ये एक रात में होने वाली चीज नहीं है। उनके मैच विनर होने पर कोई शक नहीं है। वे विकेटकीपिंग पर मेहनत कर रहे हैं।"  

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19th April 2026: KKR vs RR and PBKS vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 28-29वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच