MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup जीतकर टीम इंडिया ने कुल कितने करोड़ कमाए? हर खिलाड़ी की कमाई जान होश उड़ जाएंगे!

T20 World Cup जीतकर टीम इंडिया ने कुल कितने करोड़ कमाए? हर खिलाड़ी की कमाई जान होश उड़ जाएंगे!

Team India Total Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर टीम इंडिया मालामाल हो गई है। BCCI और ICC ने नोटों की ऐसी बारिश की है, जिसने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए जानते हैं इस बार टीम के हाथ कितने करोड़ आए और यह 2024 की जीत से कितना ज्यादा है। 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 10 2026, 01:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@BCCI

T20 वर्ल्ड कप जीतते वाली टीम इंडिया को कितना पैसा मिला?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को धूल चटाकर ट्रॉफी अपने नाम करने वाली टीम इंडिया के लिए ₹131 करोड़ के भारी-भरकम इनाम का ऐलान किया है। यह रकम इसलिए भी खास है क्योंकि बीसीसीआई ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2024 में जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने बारबाडोस में वर्ल्ड कप जीता था, तब बोर्ड ने ₹125 करोड़ दिए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X@BCCI

BCCI के इनाम का पैसा किसे-किसे मिलेगा?

बीसीसीआई की ओर से दिया गया इनाम का पैसा सिर्फ खिलाड़ियों के लिए ही नहीं है, बल्कि इसमें टीम के कोच, सपोर्ट स्टाफ और उन चयनकर्ताओं का भी हिस्सा है, जिन्होंने इस विजेता टीम को चुना था।

Related Articles

Related image1
140 करोड़ भारतीयों को जिंदगीभर याद रहेगा T20 WC 2026 के ये 6 सुपर मोमेंट्स
Related image2
T20 WC के बादशाह Sanju Samson को मिलेगी एक और गुड न्यूज, गौतम गंभीर ने दिया बड़ा संकेत
35
Image Credit : X@BCCI

ICC ने भी टीम इंडिया को कर दिया मालामाल

सिर्फ घरेलू बोर्ड ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने भी विजेता टीम इंडिया के लिए खजाना खोल दिया है। वर्ल्ड कप 2026 के खिताब पर कब्जा जमाते ही भारतीय टीम को आईसीसी की ओर से 30 लाख डॉलर की इनामी राशि यानी करीब 27.48 करोड़ रुपए मिली है। आईसीसी ने इस बार टूर्नामेंट के कुल बजट में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

45
Image Credit : X@BCCI

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमाई

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमाई सिर्फ फाइनल जीतने तक सीमित नहीं रही। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, टीम को ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के दौरान हर एक मैच जीतने के लिए अलग से बोनस दिया गया है। आंकड़े बताते हैं कि भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती और अहम चरणों में जो भी मुकाबले जीते, उनमें से हर एक मैच के लिए उन्हें करीब ₹28.6 लाख का रिवॉर्ड मिला। अगर आप इन सभी बोनस और फाइनल की इनामी राशि को बीसीसीआई के ₹131 करोड़ के साथ जोड़ दें, तो यह पूरी रकम ₹158 करोड़ भी पार कर जाती है। यह क्रिकेट इतिहास में किसी भी टीम को मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा रिवॉर्ड माना जा रहा है।

55
Image Credit : X@BCCI

हर खिलाड़ी को कितना पैसा मिलेगा?

आमतौर पर बीसीसीआई इस तरह की इनामी राशि का एक बड़ा हिस्सा प्लेइंग-11 और टीम में शामिल 15 खिलाड़ियों को देता है। अगर ₹131 करोड़ के बड़े हिस्से को खिलाड़ियों में बराबर बांटा जाए, तो हर एक खिलाड़ी के हिस्से में लगभग ₹8 से ₹10 करोड़ के बीच की रकम आ सकती है। इसके अलावा टीम के हेड कोच को करीब ₹4-5 करोड़ और बाकी सपोर्ट स्टाफ को भी करोड़ों रुपये का रिवॉर्ड मिलता है। हालांकि, यह पूरी रकम सीधे खिलाड़ियों के बैंक अकाउंट में नहीं जाती, क्योंकि इनामी राशि पर सरकार को करीब 30 प्रतिशत का भारी टैक्स भी देना पड़ता है।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
T20 वर्ल्ड कप
खेल समाचार
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
..तो क्या 2027 के IPL में नहीं खेलेंगे माही? MS धोनी ने Impact Player बनने से क्यों किया मना?
Recommended image2
मेजबानी भारत की, टूर्नामेंट में 6 टीमें… फिर क्यों नहीं होगा India-Pakistan मैच? वजह चौंका देगी
Recommended image3
10 साल से नीम करौली बाबा के भक्त हैं सहवाग, ‘हनुमान अंश’ फिल्म को लेकर शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो
Recommended image4
पाकिस्तान क्रिकेट में किसने मचाई हलचल? उसामा मीर के एक पोस्ट ने खोल दी पोल
Recommended image5
5 रन, 7 विकेट और हैट्रिक! चमारी अट्टापट्टू के तूफान में उड़ी इंडोनेशिया की टीम
Related Stories
Recommended image1
140 करोड़ भारतीयों को जिंदगीभर याद रहेगा T20 WC 2026 के ये 6 सुपर मोमेंट्स
Recommended image2
T20 WC के बादशाह Sanju Samson को मिलेगी एक और गुड न्यूज, गौतम गंभीर ने दिया बड़ा संकेत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved