खिलाड़ियों को व्हाट्सएप पर मिले अज्ञात व्यक्ति के मैसेज, BCCI ने बैठा दी जांच

Published : Sep 16, 2019, 12:03 PM IST
खिलाड़ियों को व्हाट्सएप पर मिले अज्ञात व्यक्ति के मैसेज, BCCI ने बैठा दी जांच

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में कथित भ्रष्टाचार की जांच शुरू की है। एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) के प्रमुख अजीत सिंह ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। कुछ खिलाड़ियों के लीग के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति से मैसेज आने की खबरें आई हैं। खिलाड़ियों ने मामले से निपटने के लिए एसीयू से शिकायत की।  

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में कथित भ्रष्टाचार की जांच शुरू की है। एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) के प्रमुख अजीत सिंह ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। कुछ खिलाड़ियों के लीग के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति से मैसेज आने की शिकायत की, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

व्हाट्सएप मैसेज के बाद शिकायत

अजीत सिंह ने न्यूज एजेंसी से कहा, "कुछ खिलाड़ियों ने हमसे संपर्क किया है और उनके बयानों के आधार पर  हमने जांच शुरू की है। खिलाड़ियों को व्हाट्सएप मैसेज भेजा गया था, जिसके बाद उन्होंने एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) से शिकायत की।


 

PREV

Recommended Stories

धोनी के हस्की से सूर्यकुमार के फ्रेंच बुलडॉग तक, देखें क्रिकेटर्स के डॉग फ्रेंड्स
चोट या फिटनेस नहीं, इस बड़ी वजह से वेस्टइंडीज वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर