T20 जीत के बाद भी हार्दिक पंड्या विवादों में हैं। फैन्स ने उन्हें 'रेड फ्लैग' कहा है, क्योंकि वे जुलाई 2024 में नताशा से तलाक के बाद मॉडल महीका शर्मा को डेट कर रहे हैं।

मुंबई: T20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद भी टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या विवादों से घिरे हुए हैं। भाई क्रुणाल पंड्या से अनबन और तिरंगे के अपमान के आरोपों के बीच अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह वीडियो हार्दिक की पर्सनल लाइफ को लेकर है, जिसने नई बहस छेड़ दी है। एक वॉक्स-पॉप वीडियो में जब लोगों से पूछा गया कि इंडियन टीम का सबसे बड़ा 'रेड फ्लैग' (जिससे बचकर रहना चाहिए) क्रिकेटर कौन है, तो ज़्यादातर फैन्स ने बिना सोचे हार्दिक का नाम लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में फैन्स ने एक पल भी सोचे बिना हार्दिक का नाम लिया। फैन्स की इस नाराज़गी की वजह है हार्दिक का अपनी पहली पत्नी नताशा स्तांकोविक से जुलाई 2024 में तलाक के तुरंत बाद एक नए रिश्ते में आना।

कुछ फैन्स का कहना है कि जब उनकी पूर्व पत्नी नताशा अकेले रह रही हैं, तब हार्दिक का नई गर्लफ्रेंड के साथ घूमना-फिरना ठीक नहीं है। खबरें हैं कि हार्दिक इन दिनों मॉडल महीका शर्मा को डेट कर रहे हैं। वर्ल्ड कप के दौरान महीका शर्मा स्टेडियम में मौजूद थीं। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम के साथ महीका के जीत का जश्न मनाने की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

View post on Instagram

कहा जा रहा है कि हार्दिक ने महीका को अपना 'लकी चार्म' भी बताया था। इसी बात ने नताशा को सपोर्ट करने वाले फैन्स को और नाराज़ कर दिया है। वहीं, कई लोग हार्दिक के सपोर्ट में भी आए हैं। उनका कहना है कि तलाक के बाद किसी का अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ना गलत कैसे है? कुछ लोगों ने कहा कि जब हार्दिक के करियर का बुरा दौर चल रहा था, तब कोई उनके साथ नहीं था। अब जब वो खुश रहने की कोशिश कर रहे हैं, तो उनकी आलोचना करना ठीक नहीं है। एक गुट का यह भी मानना है कि हार्दिक अपनी पूर्व पत्नी और बेटे की पूरी देखभाल कर रहे हैं, इसलिए लोगों को उनके निजी मामलों में दखल नहीं देना चाहिए।