COVID 19: क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ओमिक्रॉन के कारण स्थगित किए डिवीजन 2 के 4 दिवसीय मैच

Published : Dec 03, 2021, 10:30 AM ISTUpdated : Dec 03, 2021, 10:34 AM IST
COVID 19: क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ओमिक्रॉन के कारण स्थगित किए डिवीजन 2 के 4 दिवसीय मैच

सार

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (Cricket South Africa) ने 2 से 5 दिसंबर के बीच होने वाले तीनों डिवीजन-2 के चार दिवसीय मैचों को स्थगित कर दिया है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: अफ्रीकी देशों में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variants) का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इसी कारण क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (Cricket South Africa) ने 2 से 5 दिसंबर के बीच होने वाले तीनों डिवीजन-2 के चार दिवसीय मैचों को स्थगित कर दिया है। कुछ खिलाड़ियों का कोविड 19 (Covid 19) टेस्ट कराया गया था, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। 

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने एक बयान जारी कर कहा है, "टूर्नामेंट बायो-सिक्योर माहौल में नहीं हो रही है और पिछले कुछ दिनों में टीम के आगमन से पहले खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट कराया गया था, जिनमें कुछ खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में अब टूर्नामेंट को आयोजित करवा पाना संभव नहीं है। खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।"

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट की खोज के बाद से यह पहला मैच है जो स्थगित किया गया है। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच दूसरे और तीसरे एकदिवसीय मैचों को कोविड के कारण स्थगित कर दिया था। कई देशों ने ओमिक्रॉन वेरिएंट की गंभीरता को देखते हुए साउथ अफ्रीका पर यात्रा के लिए प्रतिबंध लगाए है। हालांकि भारत ने अभी तक साउथ अफ्रीका की यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। 

भारत का साउथ अफ्रीका दौरा भी खतरे में: 

अफ्रीकी देशों में कोरोना के नए ओमीक्रान वेरिएंट को लेकर भारत का साउथ अफ्रीका दौरा भी खतरे में है। बीसीसीआई अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी या नहीं। बीसीसीआई के कुछ अधिकारी कहते हैं दौरा होगा, कुछ कहते हैं तय समय पर निर्णय लिया जाएगा। वैसे बीसीसीआई यह भी कह चुका है कि हम सरकार के परामर्श का पालन करेंगे। अगर भारत सरकार (Governmenet of India) बीसीसीआई को दौरे की इजाजत नहीं देता है तो फिर यह दौरा टल भी सकता है। 

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) 9 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए उड़ान भरेगी। टीम इंडिया इस दौरे पर 3 टेस्ट मैच, 3 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी, पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से जोहानसबर्ग में शुरू होगा। 

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 retention: टीम में नहीं लिए जाने पर झलका Hardik Pandya का दर्द, कहा- सभी अच्छी चीजें खत्म होती है...

Mithali Raj Birthday: 39 साल की उम्र में भी सिंगल है ये महिला खिलाड़ी, इसे मानती है अपना पहला प्यार

मिशन ओलंपिक: MOC में पूर्व International athletes की संख्या हुई दुगुनी, खेल मंत्रालय ने बताई वजह

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स