IPL 2022 retention: टीम में नहीं लिए जाने पर झलका Hardik Pandya का दर्द, कहा- सभी अच्छी चीजें खत्म होती है...

IPL Retention 2022: 30 नवंबर को आईपीएल की सभी 8 फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई (BCCI) को रिटेन खिलाड़ियों की सूची सौंप दी है। जिसमें मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का साथ छोड़ दिया।

Asianet News Hindi | Published : Dec 3, 2021 4:09 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन (retention) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। हाल ही में आईपीएल की सभी 8 फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई (BCCI) को रिटेन खिलाड़ियों की सूची सौंप दी है। जिसमें हर टीम ने अपने बेस्ट खिलाड़ियों को रिटेन किया है। लेकिन टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को बुधवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। इसके बाद गुरुवार को ही इस खिलाड़ी नें अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। आइए आपको दिखाते हैं, हार्दिक का ये वीडियो...

जैसे ही हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस से रिलीज किया गया, उन्होंने फ्रेंचाइजी में अपने समय पर एक इमोशनल वीडियो असेंबल पोस्ट किया। पांड्या एमआई के साथ चार बार के आईपीएल चैंपियन हैं, जिन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में टूर्नामेंट जीता है। उन्होंने 2015 में MI के साथ अपना आईपीएल डेब्यू किया और तब से फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया, इससे चलते उनका नाम विश्व क्रिकेट में सबसे धुआंधार ऑलराउंडरों में से एक बन गया। 

हार्दिक पांड्या ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा कि, 'मैं इन यादों को जीवन भर अपने साथ संजोकर रखूंगा जीवन भर अपने साथ रखूंगा। मैंने जो दोस्त बनाए हैं, जो बॉन्ड्स बने, लोग, फैंस हैं, मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा। मैं सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर भी बड़ा हुआ हूं।' इसके बाद उन्होंने अपने टीम के के लिए लिखा- 'मैं बतौर युवा क्रिकेटर बड़े सपनों के साथ यहां आया था। हम साथ में जीते, हम साथ में हारे और हम साथ में लड़े। इस टीम के साथ बिताया हर पल मेरे दिल में खास जगह रखता है। वे कहते हैं कि सभी अच्छी चीजों का अंत होता ही है, लेकिन मुंबई इंडियंस हमेशा मेरे दिल में रहेगी...'

हार्दिक का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। 15 घंटे के अंदर 9 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, उनकी आईपीएल टीम एमआई ने इसपर कमेंट किया कि 'मुंबई से भारत तक, हमें आप पर गर्व है। याद आयेंगे ये पल...' वहीं, एक फैन ने इसपर लिखा कि 'हमें रुलाओ मत भाई।' 

बता दें कि हार्दिक के भारतीय टीम में पहुंचने के सपना मुंबई इंडियंस के जरिए ही साकार हुआ। बड़ोदरा का ये खिलाड़ी मुंबई में आकार चमका और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। हार्दिक पांड्या ने अबतक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 92 मैचों में 1476 रन और 42 विकेट लिए है। हालांकि, इस साल मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया और टीम में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया है। अब देखना होगा कि पांड्या अगले सीजन में किस फ्रेंजाइजी में खेलते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- Mithali Raj Birthday: 39 साल की उम्र में भी सिंगल है ये महिला खिलाड़ी, इसे मानती है अपना पहला प्यार

World Athletics Awards 2021: 5 साल की उम्र से दौड़ना किया शुरू, पीटी ऊषा से प्रेरित होकर आज बनीं वूमन ऑफ द ईयर

Read more Articles on
Share this article
click me!