ये एक्ट्रेस बनने जा रही है IPL सीजन 2009 के स्टार खिलाड़ी की दुल्हन, शादी की डेट भी हो गई फिक्स

Published : Oct 10, 2019, 05:07 PM ISTUpdated : Oct 10, 2019, 05:26 PM IST
ये एक्ट्रेस बनने जा रही है IPL सीजन 2009 के स्टार खिलाड़ी की दुल्हन, शादी की डेट भी हो गई फिक्स

सार

भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फिल्म अभिनेत्री अर्षिता शेट्टी से वह परिणय सूत्र में बंधेगे। साल 2019 में ही 2 दिसंबर को शादी समारोह संपन्न होगा। 30 वर्षीय तूफानी क्रिकेटर मनीष इस समय विजय हाजरे ट्रॉफी में कर्नाटक टीम को लीड कर रहे हैं।  

मुंबई. भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फिल्म अभिनेत्री अर्षिता शेट्टी से वह परिणय सूत्र में बंधेगे। साल 2019 में ही 2 दिसंबर को शादी समारोह संपन्न होगा। 30 वर्षीय तूफानी क्रिकेटर मनीष इस समय विजय हाजरे ट्रॉफी में कर्नाटक टीम को लीड कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक पांडे के शादी समारोह में सिर्फ परिजनों और दोस्तों ही शामिल होंगे। यह सिर्फ दो दिन का फंक्शन होने की भी खबर है। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा स्टार क्रिकेटर्स के भी समारोह में शामिल होने की खबरे हैं। हालांकि इस दिन भारतीय खिलाड़ी मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 मैच खेलेंगे। 

इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं अर्षिता- 

26 वर्षीय साउथ एक्ट्रे्स अर्षिता की बात करें तो वह इंदरजीत, Oru Kanniyum Moonu Kalavaanikalum, और Udhayam NH4 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।

शतक लगा रातों-रात स्टार बने थे मनीष

पांडे आईपीएल में IPL में शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके बाद मनीष रातों-रात स्टार बन गए थे। मनीष ने बेहतरीन बल्लेबाज होने के बावजूद नेशनल टीम में अपनी जगह मजबूत करने के लिए काफी संघर्ष किया है।  21 मई 2009, मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और डेक्कन चार्जर्स के बीच सेंचुरियन के मैदान पर खेला जा रहा था। मनीष पांडे 73 गेंदों में नबाद 114 रन ठोक आईपीएल-2 में इतिहास रच गए। सात शतक लगने के बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने आईपीएल में सैकड़ा जड़ा था। इस धमाकेदार शतक के बाद मनीष रातोंरात स्टार बन गए।

भारतीय क्रिकेट में पांडे की पहचान इस शतक ने कराई है। उन्होंने एक वनडे सीरिज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया, जहां उन्होंने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। उन्होंने अब तक 23 वनडे, 31 टी 20 आई और 89 प्रथम श्रेणी मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 30 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 29 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs MI, जानें 41वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स